Samastipur

समस्तीपुर: एक ही स्कूल और कोचिंग में पढ़ने वाली दसवीं कक्षा की तीन छात्राएं एक साथ हुई फरार, पुलिस कर रही जांच

तस्वीर : सांकेतिक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ही स्कूल और कोचिंग में पढ़ने वाली दसवीं कक्षा की तीन छात्राएं अपने घर से फरार हो गई हैं। ये तीनों विगत 3 मई की सुबह कोचिंग पढ़ने घर से निकली थी। स्वजनों द्वारा अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की गई। मगर, रविवार संध्या तक तीनों का कोई पता नहीं चल सका है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों छात्राएं आपस में अच्छी दोस्त थी। एक-दूसरे के घर आया-जाया करती थी। साथ में हीं विद्यालय और कोचिंग जाने की बातें भी स्वजनों द्वारा कही जा रही है। फरार छात्राओं में एक की मां इस बात की पुष्टि करती हैं कि उसकी पुत्री का किसी सहपाठी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

युवक उसके घर तक आता था। इस बारे में पूछने पर उसकी पुत्री कोचिंग का दोस्त होने और पढ़ाई को लेकर नोट्स लेने-देने के लिए आने की बातें कह सफाई दे देती थी। हाल ही में छात्रा के पिता के बीमार होने पर उसकी मां करीब पंद्रह दिन बाद गांव लौटी। तभी यह घटना हो गई।

छात्रा की एक शादीशुदा बहन कहती हैं कि उसकी छोटी बहन काफी सुशील स्वभाव की थी। विगत 3 मई की सुबह अपने घर से नहा-धोकर कोचिंग जाने के लिए निकली। तब से वह अपने घर नहीं लौटी है। थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। स्वजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

12 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

12 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

20 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

20 घंटे ago