Bihar

बिहार: बोधगया के महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में चोरी, बौद्ध भिक्षु का रुपए चुराते हुए VIDEO वायरल

बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के गर्भगृह से चोरी का मामला सामने आया है। चोरी करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि एक बौद्ध भिक्षु निकला है। इस भिक्षु का चोरी करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मंदिर से पैसे चुराते हुए दिख रहा है। हैरानी की बात ये है कि भिक्षु ने चोरी के बाद भगवान बुद्ध के पैर छूकर उन्हें नमन भी किया।

क्या है पूरा मामला?

बोधगया का महाबोधी मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहां हर साल विभिन्न देशों के लाखों बौद्ध श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु और विदेशी पर्यटक आते हैं। इस दौरान ये लोग महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को नमन करके महाबोधि वृक्ष के नीचे साधना करते हैं।

गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के नीचे दानपेटी रखी गई है। यहां आने वाले श्रद्धालु दानपेटी में रुपए डालते हैं। गर्भगृह में बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के द्वारा बौद्ध भिक्षुओं को देखरेख के लिए रखा गया है। वहीं गर्भगृह में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए हैं।

इसी गर्भगृह में बौद्ध भिक्षु के द्वारा दानपेटी से रुपए चोरी किए गए हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बौद्ध भिक्षु पहले दान में मिले रुपए को उठाता है और फिर अपने चीवर के अंदर रख लेता है। रुपए चोरी करने के बाद वह भगवान बुद्ध के पैर छूता है और फिर बाहर निकल जाता है। बौद्ध भिक्षु की पहचान भिक्षु धम्मिका के रूप में की गई है।

महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में ज्यादातर विदेशी पर्यटक दान के रूप में श्रद्धा से रुपए डालते हैं। इससे पहले भी मंदिर परिसर में विदेशी पर्यटकों के द्वारा बौद्ध भिक्षुओं को दान देने के दौरान आपस में लड़ाई और मारपीट करने का मामले सामने आया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से महाबोधि मंदिर की सुरक्षा कई लेयर में की गई है।

गया पुलिस, बीएमपी और फिर बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के द्वारा निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है। यहां तक कि महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भी तैनाती की गई है। इसके बाबजूद बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा पैसे की चोरी करने का मामला सामने आया है, जो कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक को दर्शाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

नागपंचमी पर प्रदर्शन के लिए सांपो को पकड़ कर रखने की सूचना पर बीडीओ ने छापेमारी कर सांपो को करवाया मुक्त

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीडीओ संजीब कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के…

2 घंटे ago

शहर के मगरदही घाट पर लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी; दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…

12 घंटे ago

स्कूल कैंपस में 15 वर्षीय छात्र को चपरासी ने मारपीट कर किया ज’ख्मी, छात्र के साथ गंदा काम करने की कोशिश कर रहा था चपरासी

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…

12 घंटे ago

6 किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटा, समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में ट्रेन रोकने से यात्री परेशान

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम…

13 घंटे ago

SDO से वार्ता के बाद ट्रक मालिकों ने समाप्त की हड़ताल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…

14 घंटे ago