Bihar

अनंत सिंह के घर पर AK-47 रायफल रखवा जेल भिजवाया: अखिलेश सिंह बोले- अब जेल से बाहर निकलवा कर अब वोट मंगवा रहे हैं

लोकसभा चुनाव के बीच में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 15 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आ गए हैं। वहीं उनकी पैरोल को लेकर अब विपक्ष के नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, अनंत सिंह को इन्हीं लोगों ने बंद किया, इन्हीं लोगों ने उनके घर में एके 47 डालकर केस बनाया, क्योंकि वो इनका विरोध करते थे। और अब ऐसे समय पर पैरोल मिलता है तो ये सोचने की बात है।

पहले फंसाया अब बचा रहे हैं

उन्होंने कहा कि, सरकार में रहते हुए अनंत सिंह को साजिश में फंसाया, फिर अपने उपयोग के लिए पैरोल पर रिहा कर वोट मांगने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। यह कहां की न्याय संगत है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि, आजादी के बाद पहली बार हुआ है कि चुनाव की घोषणा के बाद सीएम को जेल भेजा गया। दोनों सीएम देश में मुद्दे की बात करते थे तो उन्हें जेल भेज दिया गया।

बीजेपी की बातों का नहीं है महत्व 

वहीं लालू यादव ने ट्वीट करते हुए संविधान बदलने की बात कही थी। उसका बाद अखिलेश प्रसाद सिंह ने समर्थन करते हुए कहा कि लालू यादव बिल्कुल सही कह रहे हैं। आज हालात यह है कि एक मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं की आवाज को एनडीए बंद करना चाहती। भाजपा वाले 400 पार कर के संविधान बदलना चाहते हैं, उनके बातों का कोई महत्व नहीं लेता है।

एनडीए को एक भी सीट मिल पाना मुश्किल

दरअसल, अखिलेश सिंह ने यह बातें सदाकत आश्रम में कही। इस दौरान विकासशील स्वराज पार्टी के नेता मुकेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अखिलेश सिंह ने कहा कि पहले दो चरण के चुनाव में बिहार में ऐसा माहौल है कि एनडीए को एक से दो सीट ही मिलने की संभावना है। किशनगंज कटिहार और भागलपुर में कांग्रेस बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रही है। वहीं तीसरे चरण के चुनाव के दौरान बीजेपी को एक सीट भी नही मिलेगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सभाओं में भीड़ बिल्कुल भी नहीं जुट रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

6 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

6 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

10 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

15 घंटे ago