Bihar

पटना में गिरते-गिरते बचे राहुल गांधी, देखिए कैसे पालीगंज में सभा के दौरान धंसने लगा मंच

बिहार के पाटलिपुत्र में राहुल गांधी की सभा के दौरान अचानक मंच धंस गया. मंच धंसते ही अफरा-तफरी मच गई. हालांकि इस दौरान साथ में मौजूद राजद प्रत्याशी मीसा भारती राहुल गांधी का हाथ थामे रही. साथ में मौजूद अन्य नेताओं और बॉडीगार्ड भी राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे रहे.

धंसे मंच से अभिवादन स्वीकार कियाः

इसका वीडियो भी सामने आया है. जैसे ही राहुल गांधी सहित कई नेता मंच के आगे आए कि अचानक मंच धंसने लगा. एक बार नहीं बल्कि कई बार मंच धंसा है. हालांकि राहुल गांधी के साथ मीसा भारती मौजूद रही. इस दौरान साथ में बॉडीगार्ड ने राहुल गांधी को मंच से उतरने की अपील की लेकिन उन्होंने मना कर दिया और धंसे मंच से ही सभा में आए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

पालीगंज में राहुल गांधी ने की सभाः

कांग्रेस नेता राहुल गांधी महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी मीसा भारती के समर्थन में सभा करने बिहार पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में कई जगह रैली को संबोधित किया और मीसा भारती के समर्थन में वोट मांगे. इसके अलावे राहुल गांधी पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित के समर्थन में भी वोट मांगे.

नेताओं ने मीसा भारती के लिए मांगे वोटः

मंच पर राहुल गांधी के साथ पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, VIP प्रमुख मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित कई नेताओं ने मीसा भारती को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से जिताने की मांग की.

इंडिया और एनडीए में मुकाबलाः

बता दें कि पटना के दो लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में एक जून को मतदान है. पाटलिपुत्र सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव और महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी मीसा भारती के बीच मुख्य मुकाबला है. वहीं पटना साहिब सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित के बीच मुख्य मुकाबला है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

2 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

6 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

8 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

9 घंटे ago