Bihar

बिहार में रह रहा था राजस्थान का मोस्ट वांटेड लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर कृष्ण कुमार, जोगबनी से अरेस्ट

बिहार के अररिया जिले में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का कुख्यात शूटर पकड़ा गया है. उसे जोगबनी से गिरफ्तार किया गया है. राजस्थान के बीकानेर में एक होटल से जुड़े फिरौती मामले में वो मोस्ट वांटेड है और रिमांड होम से भागकर वह विराटनगर में छिपकर रह रहा था. जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास एटीएम फ्रॉड मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने दबोचा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का निकला शूटर

जोगबनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. हालांकि जोगबनी पुलिस जिसे एक मामूली एटीएम फ्रॉड का आरोपी समझ कर गिरफ्तार किया है वह दरअसल राजस्थान के विश्नोई ग्रुप का शूटर है. बता दें कि विश्नोई ग्रुप राजस्थान का एक बड़ा आपराधिक ग्रुप है, इनके विरुद्ध राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं.

गिरफ्तारी के बाद फरार हुआ था शूटर

गिरफ्तार आरोपी के संबंध में आइबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंश विश्नोई ग्रुप का आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ जय प्रकाश पिता शांता राम बिकानेर, राजस्थान के जवाहर सर्किल थाना का निवासी बता रहा है. हालांकि वह कई नामों से जाने जाना वाला आरोपी एक वर्ष पूर्व 2023 में बीकानेर के जी ग्रुप के होटल में एक करोड़ की फिरौती मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में इन सभी के द्वारा जी ग्रुप के होटल में 16 राउंड फायरिंग भी की गयी थी. हालांकि गिरफ्तारी के बाद बीकानेर के रिमांड होम में रखा गया था, लेकिन वहां से खिड़की तोड़ कर वह फरार हो कर नेपाल के विराटनगर में फेक भारतीय आइडी के सहारे नाम बदल कर रह रहा था.

पाकिस्तान समेत कई देशों से हैं कनेक्शन

बता दें कि वह साइबर अपराध का भी मास्टरमाइंड था, वह नेपाल में रह कर अररिया आदि सीमावर्ती जिले में एटीएम फ्रॉड करने का आरोपी था. गुरुवार की सुबह जोगबनी पुलिस ने उसे नाटकीय ढंग से जोगबनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. इधर गिरफ्तार आरोपी को जोगबनी पुलिस अररिया के लिये लेकर चल दी है, जहां उससे पूछताछ की जायेगी. जबकि पुलिस की सूचना पर विभिन्न जांच एजेंसियां, राजस्थान पुलिस व एसटीएफ भी चल चुकी है. बेहद कम उम्र के आरोपी के दुबई, पाकिस्तान समेत कई देशों से लिंक है, पुलिस इसे भारत के खुफिया जानकारी को साझा करने का एजेंट भी मानती है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘नीतीश कभी सीधे खड़े होकर किसी चुनौती का सामना करने वाले नेता नहीं बन पाए’, पुराने साथी शिवानंद तिवारी का बड़ा हमला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी के निशाने पर हैं.…

2 घंटे ago

बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गर्मी, 40 के पार जाएगा पारा; मौसम का हाल

पटना समेत पूरे बिहार में मजबूत पछुआ का प्रवाह जारी है। एक-दो दिनों में राज्य…

3 घंटे ago

इस दिन फाइनल हो जाएगा बिहार सीएम का चेहरा; सरकार गठन, कैबिनेट विस्तार कब? यहां पढ़ें…

बिहार नई सरकार के गठन की और तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहली बार…

10 घंटे ago

सभी की सहभागिता एवं कुशल व्यवहार से ही महाविद्यालय का विकास चहुंओर संभव है : प्राचार्य

हाजीपुर स्थित सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय के श्यामा सभागार में शनिवार को शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में किराना कारोबारी को बदमाशों ने गोली मार लाखों रुपए छीने

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 18 अप्रैल को, एक दर्जन से अधिक पार्षद चुनावी मैदान में कूदने को तैयार

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर की सबसे शक्तिशाली इकाई मानी जाने वाली सशक्त स्थायी समिति…

15 घंटे ago