Politics

चुनाव के बीच अडाणी-अंबानी का नाम लेना क्यों छोड़ दिया? चिराग पासवान का कांग्रेस से सवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

Bihar Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी अडाणी-अंबानी का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला बोला है। चिराग ने सवालिया लहजे में कहा है कि जिस अडाणी-अंबानी का नाम लेकर विपक्ष रोज हमें घेरता था, आखिर ऐसा क्या हुआ कि चुनाव के बीच में विपक्ष अडाणी-अंबानी का नाम लेना ही भूल गया?

गुरुवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने सवाल किया कि क्या चुनाव के वक्त विपक्ष का ध्यान रखा जाने लगा कि वो अब अडानी-अंबानी का नाम भूल गये हैं? भई कुछ तो कारण होगा न? उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल भर से लगातार, संसद से लेकर हर मंच तक कांग्रेस और उनके सहयोगी दल इन नामों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन आज इन्होंने एकदम इस नाम को लेना छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त भई समझा जाता है कि कई लोगों की ओर से कई लोगों की मदद की जाती है तो क्या ऐसी मदद एक कारण है कि अब आपकी जुबान इन पर बंद हो गयी है। बहरहाल कारण जो भी हो इससे ये बात तो स्पष्ट हो गई न कि भइया जो आरोप आप हमलोगों पर लगाया करते थे वो आरोप भी बेबुनियाद थे, क्योंकि अब चुनाव में तो आपने उन विषयों को उठाया नहीं है।

क्या कहा था पीए मोदी ने?

बता दें कि बुधवार तेलंगाना के करीमनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए) पिछले पांच साल से सुबह उठते ही माला जपते थे। पांच उद्योगपति… फिर धीरे-धीरे कहने लगे… अंबानी-अडाणी। लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है इन्होंने अंबानी-अडाणी को गाली देना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि जरा ये शहजादे घोषित करें कि इस चुनाव में अंबानी-अडाणी से कितना माल उठाया है?

काले धन के कितने बोरे भर के रुपये मारे हैं? क्या टेम्पो भर के नोट कांग्रेस के लिए पहुंचे हैं? क्या सौदा हुआ है कि आपने रातों-रात अंबानी, अडाणी को गाली देना बंद कर दिया? जरूर दाल में कुछ काला है। पांच साल तक अंबानी-अडाणी को गाली दी और रातों रात गालियां बंद हो गईं! मतलब कोई न कोई चोरी का माल टेम्पो भर-भर के आपने पाया है। ये जवाब देना पड़ेगा देश को।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago