Bihar

2025 में बिहार में जन सुराज की सरकार बनेगी; लोकसभा चुनाव से गायब प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

चुनावी रणनीतिकार और जन सूराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज की जीत होगी। उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार में जन सुराज की जीत होगी। जब उनसे पूछा गया कि यदि ऐसा हुआ तो बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? उन्होंने कहा कि इसका उस वक्त लिया जाएगा।

उन्होंने इस चर्चा को खारिज कर दिया कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे, क्योंकि नीतीश कुमार की लोकप्रियता को झटका लगा है। बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन राज्य में बहुमत हासिल करने से सिर्फ सात सीटों से पीछे रह गया था। महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं जबकि एनडीए ने 243 में से 125 सीटें हासिल की थीं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा लगभग 300 सीटें जीत सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई व्यापक गुस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए अपने दम पर 370 सीटें हासिल करना असंभव है और अनुमान लगाया जा सकता है कि पार्टी को लगभग 300 सीटें मिलेंगी।

पीके ने कहा कि जिस दिन से पीएम मोदी ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा 370 सीटें मिलेंगी और एनडीए 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा, मैंने कहा कि यह संभव नहीं है। यह सब कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए नारेबाजी है। भाजपा के लिए 370 सीटें हासिल करना असंभव है। लेकिन यह भी तय है कि पार्टी 270 के आंकड़े से नीचे नहीं जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव मिली संख्या के बराबर ही सीटें हासिल करने में कामयाब होगी, जो कि 303 सीटें या शायद उससे थोड़ी बेहतर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पेट्रोलियम को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत लाना और राज्यों की वित्तीय स्वायत्तता में कटौती करने की कोशिश की जा सकती है।

मोदी सरकार के तीसरे कार्रयकाल में लिए जा सकते वाले अहम फैसलों को लेकर रशांत किशोर ने कहा कि मुझे लगता है कि वे धमाकेदार शुरुआत करेंगे। करेगी। व्यापक रूप से सत्ता और संसाधनों का केंद्रीकरण होगा। पीके ने यह भी कहा कि राज्यों की वित्तीय स्वायत्तता में कटौती करने का भी एक जरूरी कोशिश की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

8 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

18 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

19 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

1 दिन ago