बरौनी-खगड़िया रेलखंड पर शनिवार को घंटों कंट्रोल कर ट्रेनें चली। इससे यात्री परेशान रहे। डाउन में गुजरने वाली कई ट्रेनों को रोक कर चलाया गया। इनमें तिलरथ-जमालपुर पैसेंजर, समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर, डिब्रूगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस के अलावा कई मालवाहक ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही। बेगूसराय स्टेशन पर खड़ी कटिहार पैसेंजर के यात्री परेशान हो एएसएम कार्यालय पहुंच हंगामा किया।
यात्री का कहना था कि ट्रेन को खड़ी रखने की सूचना यात्रियों को क्यों नहीं दी गई। जबकि परिचालन के कर्मियों का कहना था कि मामले की सूचना पूछताछ कार्यालय को दी गई है। बावजूद उद्घोषणा नहीं करना उनकी लापरवाही है। यात्रियों द्वारा हंगामा करने की सूचना कंट्रोल को देने के बाद ट्रेन को चलाया गया। स्थानीय रेल अधिकारी ने बताया कि साहेबपुरकमाल स्टेशन के पास रेल ट्रैक के नीचे लॉगहॉल निर्माण कार्य चलने के कारण ट्रेनों को कंट्रोल कर चलाया जा रहा है।
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…