नताशा और हार्दिक की तलाक की अफवाहें जोरों पर है। इसको लेकर नताशा की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है। मुंबई में पत्रकारों ने जब इस बारे में सवाल किया तो नताशा का रिएक्शन काफी हैरान करने वाला रहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कोई जवाब तो नहीं दिया, लेकिन बॉडी लैंग्वेज और फेस एक्सप्रेशन से बहुत कुछ क्लियर कर दिया। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या और नताशा के अलग होने की अफवाहें जोरों पर हैं। नताशा ने अपने इंस्टा हैंडल से पांड्या सरनेम हटा दिया है। इसके अलावा उन्होंने हार्दिक के साथ की अपनी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।
इस वीडियो में नताशा अपने एक दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान एक जर्नलिस्ट उनसे पूछता है कि तलाक की अफवाहों पर क्या कहना चाहेंगी? इस पर नताशा कोई स्पष्ट जवाब नहीं देती हैं। इसकी जगह वह थैंकयू बोलते हुए मुस्कुराते हुए आगे बढ़ती जाती हैं। इस वीडियो पर यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट किया है। कुछ लोग हार्दिक की किस्मत को कोस रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने नताशा को लेकर हैरानी जताई है।
इस बीच नताशा की इंस्टा स्टोरी ने भी तहलका मचाया हुआ है। नताशा ने ट्रैफिक सिग्नल का पोस्टर लगाया है और कैप्शन में लिखा है, कोई सड़क पर आने वाला है। वैसे तो यह पोस्टर ड्राइविंग क्लास का हिस्सा है। लेकिन मौजूदा हालात में नताशा की हर बात को हार्दिक पांड्या के साथ संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर नताशा और हार्दिक का तलाक होता है तो क्रिकेटर को अपनी 70 परसेंट प्रॉपर्टी उन्हें देनी होगी। नताशा की हालिया इंस्टा स्टोरी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…