Samastipur

तत्काल टिकट बुकिंग में एजेंट करते हैं खेल; महज 20 से 30 सेकंड में विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से तत्काल टिकट कर लेते है बुक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- आईआरसीटीसी एजेंट तत्काल टिकट बुकिंग में खेल कर रहे हैं। एजेंट महज 20 से 30 सेकंड में विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से तत्काल टिकट बुक कर ले रहे हैं। हालांकि इससे रेलवे को तो कोई नुकसान नहीं होता। पर इसमें लूटते है तत्काल टिकट बुक करने वाले पैसेंजर्स। कंफर्म तत्काल टिकट के लिए एजेंट उनसे एक से दो हजार प्रति यात्री वसूलते हैं।

सॉफ्टवेयर की मदद से एजेंट जहां कुछ ही सेकंड में कंफर्म तत्काल टिकट निकाल लेते है। वहीं यदि कोई खुद तत्काल टिकट बुक कराने लगता है, तो डिटेल्स भरते-भरते उसका टिकट वेटिंग में चला जाता है जो कि ऑटो कैंसिल हो जाता है। इस कारण उनके सामने एजेंटों से टिकट बुक कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।

कहां से मिलता है सॉफ्टवेयर :

एजेंटों को यह सॉफ्टवेयर अंजान शख्स के जरिए या ऑनलाइन मिलता है। सॉफ्टवेयर के लिए एजेंटों को प्रति महीना एडवांस पे करना पड़ता है। एजेंटों को दो पीएनआर के लिए दो हजार रुपए, चार पीएनआर के लिए तीन हजार रुपए, दस पीएनआर के लिए छह हजार रुपए प्रति माह देना पड़ता है।

इन ट्रेनों में तत्काल के लिए है मारामारी :

वैशाली एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए मारामारी होती है। समस्तीपुर से मुख्यत: दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चिन्नई, बेंगलूरू के लिए तत्काल टिकट की डिमांड ज्यादा होती है। इसी का लाभ उठाकर गड़बड़ी करने वाले यात्रियों से भी मनमानी रकम लेते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

7 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

19 घंटे ago