बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज में मंगलवार को पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में हंगामा मच गया। तेजस्वी यादव जैसे ही मंच पर पहुंचे, भीड़ अत्यधिक उत्साहित हो उठी और बैरेकेडिंग को तोड़कर उसके आगे लगी कुर्सियों पर चढ़ गए और तेजस्वी के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। इतना ही नहीं सभा के खत्म हो जाने के बाद तेजस्वी यादव के मंच से उतरते ही भीड़ मंच पर चढ़ गई और मंच पर रखे आरजेडी की टी शर्ट लूटने की होड़ मचा दी। बांध कर रखे गए टी शर्ट की खेप को भीड़ ने लूट लिया।
वहीं चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आडवाणी के रथ को लालू यादव जी ने रोका था और भाजपा के रथ को मैं रोकूंगा। अभय कुशवाहा पहले राजद में थे और फिर से पुराने घर में आए हैं। उन्होंने कहा कि चाचा पलट गए हैं। मुख्यमंत्री को हाई जैक कर लिया गया है। तेजस्वी ने बताया कि उन्होंने चुनाव में 10 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी और उसके मुताबिक सात महीने में उन्होंने पांच लाख नौकरी दी थी। पांच साल और मौका मिलता तो कितनी और नौकरियां देते। कहा कि यह लडाई नया रास्ता दिखायेगा।
आरजेडी नेता ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। कहा कि वे कहते थे कि नीतीश के लिए दरवाजा बंद हो चुका है और डीएनए कहकर गाली दी गई लेकिन अब उनके साथ हैं। कहा कि मोदी आएंगे, फिर फुसलाएंगे, जिसमें नहीं आना है। कहा कि भाजपा झूठ की पार्टी है। कहा कि भाजपा के लिए महंगाई पहले डायन थी लेकिन अब भौजाई हो गई है। लालू यादव रेल मंत्री थे तो सभी कूली को स्थायी नौकरी दी। उस समय रेल भाड़ा कम था। तीन रेल कारखाना खोलने का श्रेय उन्हें जाता है। कहा कि भाजपा से न लालू जी डरे और न हम डरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के झांसे मे न आये। महागठबंधन के उम्मीदवार अभय कुशवाहा को जिताने की बात कहकर माला पहनाई।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…