हवाई यात्रियों की संतुष्टि के मामले में दरभंगा एयरपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर टॉप टेन में शामिल हो गया है. एएआइ की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार पांच अंकों में 4.97 अंक लाकर दरभंगा एयरपोर्ट चौथे स्थान पर है. जुलाई से दिसंबर 2023 के बीच एएआइ ने ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण कराया था. भोपाल एयरपोर्ट पहले स्थान पर है. सर्वे में देश भर से कुल 56 हवाई अड्डे को शामिल किया गया था. ग्राहक संतुष्टि सूचकांक के आधार पर यह आंकड़ा जारी किया गया है.
एएआइ साल में दो बार हवाई अड्डों का सर्वेक्षण कराता है. इसमें स्वच्छता, सुविधाएं, कर्मचारियों का व्यवहार, सुरक्षा प्रक्रियाएं और समग्र यात्री अनुभव सहित विभिन्न कारकों का आकलन किया जाता है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित सेवा गुणवत्ता मापदंडों को ध्यान में रखते हुए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण होता है. सर्वेक्षण जनवरी से जून व जून से दिसंबर तक किया जाता है.
जानकारी के अनुसार केवल सिर्फ घरेलू उड़ान संचालित करने वाले एयरपोर्ट पर यात्रियों का फीडबैक लिया जाता है. फीडबैक में 30 से ज्यादा पैरामीटर शामिल किए जाते हैं. इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा जाता है. इसमें एयरपोर्ट में पार्किंग सुविधा, बैगेज कोर्ट व ट्रालियों की उपलब्धता, कर्मचारियों का व्यवहार, स्वच्छता, स्क्रीन पर उड़ान की सूचना, सुरक्षा जांच के दौरान प्रतीक्षा समय, टर्मिनल पर चलने की दूरी, रेस्तरां एवं खान-पान सुविधाएं, शॉपिंग सुविधाएं, इंटरनेट और वाइ-फाइ की सुविधा, वॉशरूम टॉयलेट की सुविधा आदि के बारे में यात्रियों से जानकारी ली जाती है. फीडबैक पर चरणवार अंक निर्धारित है. इसकी गणना कर रैंकिंग तय की जाती है.
दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री सेवा की शुरुआत आठ नवंबर 2020 को हुई थी. प्रारंभ में दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु रूट पर विमान सेवा प्रारंभ की गयी थी. वर्तमान में दिल्ली के लिए दो फ्लाइट संचालित है. इसके अलावा मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद मार्ग पर एक- एक जोड़ी उड़ान है. रोजाना औसतन 1500 से अधिक यात्री सफर करते हैं. सबसे अधिक पैसेंजर दिल्ली रूट पर हैं.
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…