Bihar

पूरा बिहार हमारा परिवार लिखे निश्चय रथ पर सवार हुए नीतीश कुमार, नवादा में करेंगे चुनाव प्रचार

सीएम नीतीश कुमार नवादा में रोड शो के लिए पटना से निकल चुके हैं. भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार बस से रोड शो करने वाले हैं. इसके लिए खास प्रकार से बस को निश्चय रथ के रूप में डिजाइन किया गया है. इस बस पर बिहार सरकार की उपलब्धियां की चर्चा की गई है. बस पर एक ओर लिखा है- रोजगार मतलब नीतीश कुमार तो दूसरी ओर लिखा है पूरा बिहार हमारा परिवार। रथ का नाम निश्चय रथ रखा गया है. सीएम करीब सवा दस बजे बस पर सवार होकर निकले. उनके साथ संजय झा और विजय चौधरी भी बस पर सवार दिखे. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को नवादा में चुनाव होने वाले हैं.

शुक्रवार से नीतीश कुमार पूरी तरह चुनावी मोड में आ गये हैं. एनडीए को बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दिलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पर के नारे को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसके तहत विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में नीतीश कुमार रोड शो कर लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे. इसकी शुरुआत नवादा से होनेवाली है.

एक खास तरीके से तैयार बस पर सवार होकर नीतीश कुमार नवादा में लोगों के बीच रोड शो के माध्यम से जाएंगे. बस पर एक और लिखा गया है- रोजगार मतलब नीतीश कुमार तो दूसरी ओर लिखा गया है, पूरा बिहार हमारा परिवार. वहीं बस के पीछे लिखा स्लोगन है- सेवा हमारा धर्म. इस बस का नाम दिया गया है निश्चय रथ. इस रथ के माध्यम से जेडीयू ने तेजस्वी यादव के उस दावे का जवाब दिया है जिसमें राजद नेता कहते हैं कि 17 महीने की सरकार में लाखों लोगों को हमने नौकरी दी.

एनडीए की सीट शेयरिंग में नवादा बीजेपी के खाते में गई है. भाजपा ने पद्मश्री सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को नवादा के मैदान में उतारा है. भूमिहार बहुल नवादा में विवेक ठाकुर की जीत का दावा किया जा रहा है. हालांकि नवादा में वोट की बहुलता में कुशवाहा समाज भी काफी आगे है. इसे देखते हुए महागठबंधन से श्रवण कुशवाहा को उतारा गया है. श्रवण कुशवाहा राजद के उम्मीदवार हैं. तेजस्वी यादव ने अपने उम्मीदवार की जीत के लिए क्षेत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवादा में जनसभा कर चुके हैं. पीएम के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. यह सीट पहले रामविलास पासवान की लोजपा के खाते में थी. 2019 में यहां से सूरजभान के छोटे भाई चंदन कुमार ने जीत दर्ज की थी. इस बार लोजपा रामविलास से यह सीट वापस लेकर भाजपा को दे दी गई.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

14 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

16 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

22 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

22 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

22 घंटे ago