Bihar

शिक्षकों की ट्रेनिंग कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं, विभाग ने कहा- ईद और रामनवमी पर छुट्टी की खबर फर्जी

शिक्षा विभागने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में ईद और रामनवमी के मौके पर कोई बदलाव नहीं किया गया है और किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है. शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सोशल मीडिया में इस प्रकार की खबर चल रही है कि 10 और 11 अप्रैल को ईद के मौके पर और 17 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर शिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से छुट्टी दे दी गई है.

ईद पर छुट्टी की खबर गलत:

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा है कि सोशल मीडिया पर यह प्रसारित खबर पूरी तरीके से फर्जी है. शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जारी रहेगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा छुट्टी से संबंधित प्रेस नोट पूरी तरीके से भ्रामक और फर्जी है. गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की ओर से चरणवार तरीके से 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्य चल रहा है. एक बैच में लगभग 19000 के करीब शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है.

6 लाख शिक्षकों का प्रशिक्षण:

आपको बताएं कि एससीईआरटी की ओर से शिक्षकों को शिक्षा के नवाचारों से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रदेश के सभी 6 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है और ट्रेनिंग सेंटर की संख्या को देखते हुए एक बैच में लगभग 19000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. होली के मौके पर भी यह प्रशिक्षण जारी था. गुड फ्राइडे के मौके पर भी यह प्रशिक्षण जारी था. शिक्षा विभाग के प्रेस नोट के मुताबिक ईद और रामनवमी के मौके पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेगा. इमारत ए शरिया द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ईद के मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम से छुट्टी देने के लिए पत्र लिखा गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago