Bihar

वोटिंग से 2 दिन पहले RJD प्रत्याशी के ऑफिस में हो गई छापेमारी, कैश समेत कई प्रचार सामग्री जब्त

बिहार के औरंगाबाद में चुनाव से जुड़े फ्लाइंग स्क्वाड एंड सर्विलांस की टीम ने आरजेडी प्रत्याशी अभय कुशवाहा के चुनावी कार्यालय पर छापेमारी की. नगर थाना क्षेत्र के फार्म स्थित मधुरम होटल में टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से लगभग 5 घंटे तक छापे की कार्रवाई की. हालांकि, मिली जानकारी के मुताबिक वहां से मात्र 50 हजार रुपए नगद तथा कुछ प्रचार सामग्रियों की ही बरामदगी की गई है.

आरजेडी कार्यकर्ताओं को जैसे ही इस छापेमारी की कार्रवाई किए जाने की भनक लगी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और इसका विरोध जताना शुरू कर दिया. आरजेडी कार्यकर्ताओं ने इसे एफएसटी यानी फ्लाइंग स्क्वायड टीम नहीं बल्कि इसे जिला प्रशासन की कार्रवाई बताते हुए इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी. कार्यालय के बाहर विरोध में प्रदर्शन कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं ने इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई बताई.

राजद कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने तथा वोटरों के बीच भय पैदा करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इस तरह की कार्रवाई से घबराने वाले नहीं हैं. उन सबों ने कहा कि इसका नतीजा विरोधियों को भुगतना पड़ेगा. छापेमारी टीम का सहयोग कर रहे सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि चुनाव से जुड़े फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने यह कार्रवाई की है.

टीम को मिली किसी सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को किए जाने की बात उन्होंने कही. उन्होंने बताया कि जब्ती सूची बनाकर टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है. गौरतलब है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गलत एक्टिविटी पर नियंत्रण रखने तथा उन गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया जाता है. इस मामले में प्रत्याशी अभय कुशवाहा का पक्ष नहीं मिल सका है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

3 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

7 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago