प्रेमी की बेरूखी से सपना चकनाचूर होते देख प्रेमिका प्यार को हासिल करने की फरियाद लेकर थाना पहुंची। जहां आखिरकार प्यार के आगे प्रेमी को झुकना पड़ा। और दोनों परिवार की मौजूदगी में थाना परिसर के बजरंगबली मंदिर में शादी के बंधन में बंध गये।
मामला बांका जिले के नयाचक गांव की रिंकू कुमारी एवं तारडीह गांव के मनश्याम मंडल के बीच पिछले छह वर्षो से प्रेम प्रसंग का है। रिंकू कुमारी ने बताया कि वह पिछले छह वर्षो से एक-दूसरे को जानती है। मोबाइल पर अक्सर बातचीत भी होती थी। दोनों साथ जीने मरने की कसम भी खाई।
पुलिस बनी शादी का गवाह
यहां तक कि पति-पत्नी जैसा संबंध भी बना रहा। लेकिन पिछले तीन-चार माह से मनश्याम मंडल शादी करने से इंकार कर रहा था। आखिरकार वह प्यार को पाने के लिए थाना फरियाद करने पहुंची।
जहां आखिरकार उन्हें न्याय मिल ही मिल गया। दोनों पक्ष के परिवार के सदस्य एवं थाना की पुलिस इस शादी के गवाह बने। शादी के बाद लड़का पक्ष के लोगों ने बहू को अपने साथ लेकर तारडीह चले गये।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…