Bihar

फैन्स ने पवन सिंह को लगाया चूना, रोड शो में 2 करोड़ की कार का टूटा शीशा तो पावर स्टार ने पकड़ लिया माथा

बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान पवन सिंह का फैन्स ने बड़ा चूना लगा दिया. इसके बाद पवन सिंह अपना सिर पकड़े नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें तरह-तरह के कॉमेंट भी किये जा रहे हैं. बता दें कि फैन्स की इस हरकत के कारण लाखों रुपए का चूना लगा है.

सेल्फी लेने के लिए मची होड़ः

पवन सिंह काराकाट लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो कर रहे थे. इस दौरान काफी संख्या में फैन्स सेल्फी लेने के लिए उतावले हो गए. एक फैन्स तो पवन सिंह की गाड़ी पर चढ़ गया और पवन सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए जिद करने लगा. सेल्फी लेने में वह कामयाब तो हो गया, लेकिन जब उसे गाड़ी से नीचे उतारा गया इसके बाद पवन सिंह का रिएक्शन देखने लायक था.

2 करोड़ रुपए की गाड़ी से रोड शोः

फैन्स के गाड़ी पर चढ़ने के कारण शीशा टूट गया. इसके बाद पवन सिंह अपना मथा पकड़ लिए. हालांकि उन्होंने मुस्करा कर इसे टाल दिया. बता दें कि पवन सिंह अपनी 2 करोड़ रुपए की गाड़ी Range Rover से रोड शो कर रहे हैं. गाड़ी का शीशा टूटने से लाखों रुपए का चूना पवन सिंह का लगा है.

काराकाट से ठोक रहे तालः

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. इसको लेकर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. पवन सिंह एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और लेफ्ट के प्रत्याशी को टक्कर देने की तैयारी में हैं. हालांकि अभी इस सीट पर नामांकन नहीं हो रहा है. इस सीट पर सबसे अंतिम चरण में 01 जून को वोटिंग होनी है.

पहले बीजेपी ने दिया था टिकटः

इससे पहले पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था. पहले तो पवन सिंह ने इसके लिए भाजपा को धन्यवाद दिया था लेकिन कुछ देर के बाद ही उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, जिसको पवन सिंह ने निराधार बताया था.

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

2 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

3 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

13 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

18 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

23 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 दिन ago