Bihar

महागठबंधन को बड़ा सरप्राइज मिलेगा, नतीजे आने तो दीजिए; चिराग पासवान का RJD पर तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। जिसके बाद एनडीए और इंडिया अलायंस दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। तेजस्वी यादव कह चुके है कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए की सहयोगी एलजेपी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इस बार महागठबंधन को पहले से ज्यादा सरप्राइज मिलने वाला है।

चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन इस बार 2014, 2019 से ज्यादा सरप्राइज होने वाला है। रिजल्ट आने तो दीजिए। वहीं दो चरणों में हुई कम वोटिंग के सवाल पर कहा कि महागठबंधन के वोटर्स में कोई उत्साह नहीं है। किस बात का उत्साह होगा। एक तरफ एनडीए गठबंधन में नेता है, नीति है, नेतृत्व है। जो साफ तौर पर दिखती है। ऐसे में इंडी अलायंस या महागठबंधन के कैडर के लोग क्यों निकलेंगे।

चिराग ने कहा कि पहले चरण में कांग्रेस का कोई नेता प्रचार करने नहीं आया, तो कांग्रेस का कैडर क्यों निकलेगा। वाम दल का कोई नेता नहीं आया कैंपेन के लिए। इनके नेता एक-दूसरे के सामने भिड़ रहे हैं। राजद के नेता यहां तक बोल रहे हैं कि किसी प्रत्याशी को हराने के लिए एनडीए को वोट दो। ऐसे में महागठबंधन के किसी भी कैडर में कोई उत्साह नहीं है। जो भी वोटर निकल रहा है, वो पीएम मोदी के नाम पर निकल रहा है, सीएम नीतीश की अपील और एनडीए गठबंधन के घटक दलों की मजबूती की वजह से निकल रहा है।

आपको बता दें चिराग पासवान को इस बार पांच लोकसभा सीटें मिली हैं जिनमें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई शामिल हैं. ये सभी सीटें लोजपा के पास हैं जिसके मुखिया पशुपति पारस हैं। दरअसल रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा में फूट पड़ गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

15 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

23 घंटे ago