Bihar

पटना में बड़ा हादसा; मेट्रो की क्रेन से टकराया तेज रफ्तार ऑटो, 7 लोगों की मौत, उजड़ गया परिवार

बिहार की राजधानी पटना में क्रेन और ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे। एक घायल की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसा मंगलवार तड़के चार बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद मेट्रो की लापरवाही सामने आई। क्रेन रात में अपना काम कर रही थी, लेकिन मौके पर कोई गार्ड तक मौजूद नहीं था। हादसे के बाद ड्राइवर क्रेन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतकों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल है।

घटना पटना न्यू बाईपास के कंकड़बाग थाना क्षेत्र की है। यहां राम लखन पथ में मंगलवार (16 अप्रैल) सुबह करीब 3:44 पर मेट्रो बाईपास पर काम कर रही क्रेन से एक ऑटो टकरा गया। यह ऑटो पुरानी बस स्टैंड की तरफ से आ था, जिसमें 8 लोग सवार थे। ऑटो में सवार 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि इलाज के दौरान चार अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

पटना मेट्रो की लापरवाही

पटना मेट्रो का काम कर रही क्रेन के पास कोई गार्ड मौजूद नहीं था और हादसे के बाद क्रेन ड्राइवर अपनी मशीन लेकर भाग गया। ड्राइवर ने घटना की सूचना भी किसी को नहीं दी। हादसे के बाद जब घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज देखा गया तब सामने आया कि ऑटो क्रेन से टकराया था, जो मेट्रो का काम कर रही थी। इस घटना में पिंकी सारण, लक्ष्मण दास (जलेसर धाम नेपाल का रहने वाले) उपेंद्र कुमार बैठा प्रेमपुर पतारी गांव के रहने वाले थे। तीन अन्य मृतकों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार चौधरी ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने घटना के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मेट्रो के काम में लगे क्रेन और ड्राइवर को खोजा जा रहा है। सभी सातों शव पटना(PMCH) मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

1 घंटा ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

6 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

6 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

10 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

12 घंटे ago