Bihar

‘मोदी या BJP क्या खुद बाबा साहेब भी संविधान नहीं बदल सकते..’, पीएम मोदी ने बताया लालू-तेजस्वी क्याें कर रहे दावा..

बिहार के गया में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए की रैली को संबोधित किया. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री ने गया और औरंगाबाद संसदीय सीट पर एनडीए उम्मीदवार को वोट करने की अपील लोगों से की. वहीं अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जहां एकतरफ अपने कार्यकाल में हुए कामों को गिनाया तो वहीं दूसरी ओर आरजेडी व कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. लालू यादव व तेजस्वी यादव के उस आरोप पर भी पीएम मोदी ने पलटवार किया जिसमें भाजपा के द्वारा संविधान बदलने की कोशिश करने का दावा किया गया था.

लालू-तेजस्वी के दावे का दिया जवाब..

पीएम मोदी ने गया में जब रैली को संबोधित करना शुरू किया तो वो संविधान को लेकर भी काफी कुछ बोले. संविधान से मिली ताकत और गरीब का बेटा होते हुए भी प्रधानमंत्री तक बनने का जिक्र किया. वहीं जब पीएम अपने भाषण को संपन्न करने की ओर बढ़े तो उससे ठीक पहले लालू-तेजस्वी के उन बयानों का पलटवार किया जिसमें भाजपा के द्वारा संविधान बदलने की कोशिश का दावा किया गया था.

विपक्ष पर साधा निशाना..

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग संविधान को राजनीति हथियार के नाते उपयोग करना चाहते हैं वो जरा कान खोलकर सुन लें. आपने पिछले तीन दशक से लोगों को डराने के लिए भांति-भांति की विकृत कथांए प्रचलित की है. कभी आप कहते थे RSS-BJP आएगी तो देश जल जाएगा. पीएम ने कहा कि पिछले 30 साल से हम अनेक राज्यों में सरकार चला रहे हैं. अटल जी के समय से देश की सत्ता में आते-जाते रहे हैं. लेकिन इस देश को सबसे अधिक शांति का समय हमारे कालखंड में ही मिला.

संविधान बदलने की कोशिश के आरोप पर बोले पीएम..

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 30 साल से ये पुराने रिकॉर्ड घुमा रहे हैं. जब भी भाजपा आगे बढ़ती है तो ये संविधान का उपयोग राजनीति शस्त्र के तौर पर करते हैं. ये झूठ फैलाते हैं कि इनकी सरकार आएगी तो संविधान बदल देंगे. आप लिखकर रखिए. मोदी या बीजेपी तो क्या स्वयं बाबा साहेब अंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते. पीएम ने कहा कि झूठ फैलाना बंद करो. इनको पता होना चाहिए कि संविधान निर्माताओं ने अनेक महीनों तब बैठकर, देश की भावनाओं और सामाजिक परिस्थितियों को समझकर संविधान का निर्माण किया है.

पीएम ने सनातन का भी मुद्दा उठाया, दी नसीहत..

पीएम मोदी ने सनातन का भी मुद्दा उठाया और नसीहत तक दी. उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन को गाली देते हैं वो कान खोलकर सुन लें. ये जो संविधान बना है, जिसे बनाने के लिए संविधान सभा बनी थी उसमें 80 से 90 प्रतिशत और इससे भी ज्यादा सनातनी थे. उन सनातनियों ने इतना उत्तम संविधान बनाने में बाबा साहेब का साथ दिया है. हकीकत तो ये है कि देश की आजादी के बाद संविधान को राजनीति के हथियार के रूप में नहीं बल्कि श्रद्धा के रूप में जनमन में रखना चाहिए था. हमारा देश ऐसा है जो रामायण, महाभारत, गीता के साथ संविधान में भी उतना ही आस्था रखता है.

कांग्रेस पर बोला हमला..

पीएम ने कहा कि जब संसद में हमने संविधान दिवस मनाने का प्रस्ताव लाया तब कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विरोध किया था. हमने संविधान दिवस को हर स्कूल में बच्चों के लिए परंपरा प्रारंभ की है. संविधान दिवस पर सुप्रीम कोर्ट में भी दो दिन चर्चा होती है.आपके लिए संविधान राजनीति का हथियार है पर हमारे लिए श्रद्धा का विषय है.

बाबा साहेब के लिए किए कामों को गिनाया..

पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर को जो सम्मान हमने दिया है, आपको बोलने का अधिकार नहीं है. बाबा साहेब के जन्म से लेकर जीवन के पांच महत्वपूर्ण स्थान को पंचतीर्थ बनाने का काम हमने किया है. इसलिए झूठी बातें फैलाने वालों को हमेसा से चुप कराना जरूरी है.आपका वोट हमेसा के लिए उनको चुप कर देगा.

Avinash Roy

Recent Posts

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

2 मिनट ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

35 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

14 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

18 घंटे ago