Bihar

‘केके पाठक गो बैक’, ABVP के छात्रों ने ACS के खिलाफ लगाए नारे, आवास का किया घेराव

एबीवीपी के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों द्वारा केके पाठक के काम करने के तरीके को तानाशाह बताते हुए उन्हें अपना पद छोड़ने के लिए कहा गया. विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने ‘केके पाठक गो बैक’ के नारे भी लगाए.

केके पाठक के घर के बाहर प्रदर्शन:

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया. इस दौरान छात्र नेताओं और पुलिस के बीच तू तू-मे मे हुई. मौके पर हंगामा कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा हिरासत में भी लिया गया.

इन मांगों को लेकर एबीवीपी ने किया घेराव:

ABVP ने अपनी कई सारी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है. दरअसल 11 महीने से बिना मानदेय के प्रदेश के विश्वविद्यालय में हजारों अतिथि शिक्षक पढ़ा रहे हैं, लेकिन उनके मानदेय का जिम्मा शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय पर डाल रहा है. इससे शिक्षकों के लिए काफी संकट बना हुआ है. जिसे देखते हुए विद्यार्थी परिषद के दक्षिण बिहार प्रदेश मंत्री नीतीश पटेल ने अतिथि शिक्षकों का बकाया मानदेय तुरंत जारी करने का निर्देश जारी किया है.

वेतन भुगतान की मांग:

वहीं सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का फरवरी माह से बकाया वेतन एवं पेंशन तुरंत जारी किए जाने की मांग की गई है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय सुचारू रूप से कामकाज कर सके, इसके लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के खातों पर लगे रोक को तुरंत हटाये जाने की मांग की गई है.

ABVP ने तीन दिनों का दिया था अल्टीमेटम:

एबीवीपी ने बिहार सरकार को पहले ही तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था, ऐसे में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह घेराव किया गया है. एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले कई महीने से प्रदेश में शिक्षा विभाग की मनमानी चल रही है, जिससे विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग खतरे में नजर आ रहा है. शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के द्वारा लगातार तानाशाही रवैया के चलते आज प्रदेश भर में अराजकता की स्थिति बनी हुई है.

केके पाठक का विरोध:

बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के द्वारा लगातार शिक्षा में सुधार के लिए कई तरह के फरमान जारी किए जा रहे हैं. साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपतियों के ऊपर भी कई फरमान जारी किए गए हैं. वहीं राजभवन से भी शिक्षा विभाग का विवाद चल रहा है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के द्वारा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को बैठक के लिए बुलाया गया है, पिछले सप्ताह भी बैठक में उन्हें बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं गए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 घंटा ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

2 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

17 घंटे ago