बिहार के मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक, डीएम सुब्रत कुमार सेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह पर परिवाद दायर किया गया है. दरअसल, एक शिक्षक की मौत से जुड़ा हुआ मामला है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि विभाग की हठ की वजह से डॉ अविनाश कुमार अमर (55) की मौत हुई है. इस गर्मी में भी स्कूल के संचालन से ऐसा हुआ है.
केके पाठक के खिलाफ परिवाद दायर :
लू लगने से शिक्षक की मौत पर सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को परिवाद दायर कराया गया है. शहर के लेनिन चौक निवासी मृत शिक्षक के रिश्तेदार परितोष कुमार ने परिवाद दायर कराया है. इसमें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, डीएम सुब्रत कुमार सेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को आरोपित बनाया है.
55 वर्षीय शिक्षक की मौत का मामला :
परिवाद में परितोष कुमार ने बताया है कि, ”उनके बड़े बहनोई डॉ अविनाश कुमार अमर (55) औराई प्रखंड के महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिहानी में 2014 से इतिहास के नियोजित शिक्षक थे. गलत नीति और आदेश के कारण इस भीषण प्रचंड गर्मी में भी बिहार के सभी स्कूल खोलने का आदेश दिया गया. जिसके कारण उनके बहनोई सिकंदरपुर स्थित अपने घर से बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले.”
‘लू लगने के कारण गई जान ‘ :
11:45 बजे अविनाश कुमार शिक्षकों के साथ अपने घर जाने के लिए स्कूल से निकले. इस बीच तेज धूप के कारण उन्हें लू लग गया. जिस कारण वह गिर गए. उन्हें उठाकर एसकेएमसीएच लाया गया. प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी मौत हो गई.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय रुपौली के समीप एनएच-28…
समस्तीपुर/मोरवा : राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार को ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय–विद्यापतिनगर लोकल कमिटी के तत्वावधान में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बुधवार…
समस्तीपुर/उजियारपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर योगी चौक, गांवपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन…
बिहार में शराबंदी को लेकर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है। केंद्रीय मंत्री…