Bihar

‘किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल में डालेंगे’, बिहार में RJD पर बरसे राजनाथ सिंह

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार बहुत तेजी से चल रहा है। इस बीच रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के बांका में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आरजेडी का अहंकार इस हद तक बढ़ गया है कि वे कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी तो पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे। राजनाथ सिंह ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल में डालेंगे।

‘आप मोदी जी पर कैसे भ्रष्टाचार के आरोप लगाएंगे’

उन्होंने कहा कि जो खुद जेल में हों या बेल में हों, वो गिरफ्तार करेंगे। वो सिर्फ अपनों को बचाने की कोशिश करेंगे। जिन्होंने सारी जिंदगी देश के लिए खपा दी। परिवार जिसने नहीं बसाया। बूढ़ी मां की आजीवन सेवा करते रहे। उस व्यक्ति को उठाकर आप जेल में देंगे। उन्होंने कहा कि किसके लिए वो व्यक्ति कमाएगा। कैसे उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाएंगे।

‘लालटेन का युग जा चुका, अब LED का युग है’

राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों ने कहा था कि 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। मैं नौजवानों से पूछना चाहता हूं क्या आपको नौकरी मिली? जनता की आंखों में धूल झोंककर इन्होंने जनता का समर्थन हासिल किया है। मैं बताना चाहता हूं कि लालटेन का युग जा चुका है, अभी LED का युग आ चुका है।

‘पीएम मोदी ने बढ़ाई भारत की शक्ति’

रक्षा मंत्री ने कहा कि कतर में कुछ कंपनियों में काम करने वाले हमारे सेवानिवृत्त नौसेना दिग्गजों को मौत की सजा दी गई। पीएम मोदी ने कतर के पीएम से बात की और 2-3 दिनों के भीतर उनकी सजा को पलट दिया गया। सेवानिवृत्त नौसेना दिग्गज भारत वापस आ गए। यह भारत की शक्ति है।

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा MLA राजू सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत, गैर इरादतन ह’त्या केस में मिली थी सजा

बिहार की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को दिल्ली उच्च…

28 मिनट ago

दामाद ने ससुर की गला काटकर की ह’त्या, बेटी को मायके लाने से था नाराज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार की…

3 घंटे ago

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत के फैसले के बाद पति की मौजूदगी में कराई शादी, युवती ने पहली शादी भी लव-मैरिज की थी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से रिश्तों को उलझाने वाला एक अनोखा…

3 घंटे ago

करंट लगने से मानव बल की मौ’त, साजिश का आरोप लगाकर परिजनों ने पटेल गोलंबर पर शव रखकर किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

7 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

10 घंटे ago