Bihar

गया SDO कार्यालय परिसर में घुसकर कार्यरत होम गार्ड जवान की दिनदहाड़े हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

बिहार के गया में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एसडीओ कार्यालय परिसर में घुसकर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को छुरा मारकर मौत के घाट उतार दिया है. गार्ड को पेट में बांयी ओर चाकू मारी गई. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में कामयाब हो गए. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजकुंड निवासी सुजीत कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया है.

कई वर्षों से पोस्टेड थे सुजीत:

बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार गया सदर एसडीओ कार्यालय में कई वर्षों से पोस्टेड थे. वे होमगार्ड में प्लाटून कमांडर भी थे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. मृतक की पत्नी कंचन वर्मा ने बताया कि एसडीओ कार्यालय में उनके पति पोस्टेड थे. ऑन ड्यूटी उनकी हत्या कर दी गई है. वहीं मृृतक के भाई अजीत कुमार ने बताया कि एसडीओ कार्यालय परिसर में घुसकर अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. फिर भी इस तरह दिनदहाड़े घटना की गई है.

कल चुनावी ड्यूटी से लौटे थे:

मृतक के भाई अजीत कुमार ने बताया कि कल बेलागंज में चुनावी ड्यूटी के बाद वे लौटे थे. उन्हें एक दिन का भी उनको रेस्ट नहीं दिया गया और गया सदर एसडीओ कार्यालय में ड्यूटी दे दी गई. इसी दौरान शनिवार को हत्या की घटना हुई है. उन्होंने कहा कि वह मांग करते हैं कि अपराधियों की फौरन गिरफ्तारी हो. मृतक के परिवार में पत्नी के अलावे तीन बच्चे हैं.

क्या बोले सिटी डीएसपी?:

वहीं, इस संबंध में टाउन डीएसपी पारस नाथ साहू ने बताया कि हत्या की घटना में कार्रवाई की जा रही है. शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि किसी विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा इस तरह की घटना की जानकारी मिल रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

1 घंटा ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

19 घंटे ago