Samastipur

समस्तीपुर में शराब तस्कर को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा, तीन लाख रुपये जुर्माना भी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-2 संजय कुमार-2 के द्वारा शराब कारोबारी को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी गयी है. अभियुक्त को तीन लाख रुपये जुर्माना भी किया गया है. जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर छह माह अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी. सजायाप्ता पूसा थाने के धर्मागतपुर के गोविन्द भारद्वाज उर्फ सोनू कुमार हैं.

बता दें कि 19 नवंबर 2017 को रात्रि के दस बजे गश्ती के दौरान पुलिस ने गंगापुर रावण चौक के पास से एक सिल्वर रंग की कार 10 लीटर विदेशी शराब जब्त की थी. उसी कारण से गिरफ्तार सुमन कुमार शर्मा और दिवाकर शर्मा की निशानदेही पर अभियुक्त को उसके घर के पीछे स्थित बॉथरूम, शौचालय व नादी से 243 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी थी. विदित हो कि शेष अन्य अभियुक्तों का मामला अभी न्यायालय में लंबित है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

1 घंटा ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

19 घंटे ago