Samastipur

समस्तीपुर: मकई के खेत में तीन दिन पूर्व मिले अधजले शव की पहचान काशीपुर के 15 वर्षीय गोलू के रूप में हुई, परिजनों में मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के बलाही चौर स्थित मकई के खेत में तीन दिन पूर्व मंगलवार काे बरामद अज्ञात शव की पहचान हो गई। मृतक की शिनाख्त नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर वार्ड संख्या-32 निवासी स्व. मिथिलेश राम के 15 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रुप में बताई गई है।

मृतक के परिजनों ने कपड़ा से मृतक की पहचान की और स्थानीय पुलिस के समक्ष शव का शिनाख्त किया। मृतक का चेहरा किसी ज्वलीशन पदार्थ से पूरा झुलसा था। मृतक की मां आशा देवी ने बताया उसका पुत्र गोलू कुमार नौवीं का छात्र था। काशीपुर मोहल्ला में ही आरएसबी इंटर स्कूल में पढाई करता था। पिछले 13 अप्रैल को सुबह कपड़ा खरीदने के लिए एक हजार रुपये लेकर बाजार निकला था। देर रात जब घर वापस नहीं लौटा ताे आसपास काफी खोज किया और दूसरे दिन स्थानीय नगर थाना में एक लिखित आवेदन देकर गुमशुदा होने की शिकायत की।

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल मृतक की तस्वीर देखकर शव की पहचान की। साथ ही साजिश के तहत हत्या की आशंका व्यक्त की। उसने बताया कि पटीदारों से एक कट्ठा चार धूर जमीन को पिछले कई साल से विवाद चल रहा है। नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

13 अप्रैल को कपड़ा खरीदने घर से निकला था गोलू

वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के बलाही चौर स्थित मकई के खेत में तीन दिन पूर्व बरामद शव की पहचान होने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। मृतक का चेहरा किसी ज्वलशीन पदार्थ से झुलसा है। इससे प्रतित होता है कि अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने का पूरा प्रयास किया था। हत्या करने के बाद मृतक के चेहरे पर कोई ज्वलशीन पदार्थ डाल दिया होगा। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने ऐसिड डालकर हत्या की आशंका व्यक्त की थी।

हालांकि, बाद में मृतक के परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के माध्यम से कपड़ा देखकर मृतक की पहचान कर ली। स्थानीय पुलिस पर द्वारा शव की पहचान के लिए पोस्टमार्टम में सुरक्षित रखा गया था। ज्ञातव्य हो कि पिछले 16 अप्रैल को बलाही चौर में में गेहूं काटने जा रहे किसानों ने रामजी पोखर के समीप मकई खेत में जमीन पर शव देखा था और स्थानीय पुलिस को तत्काल घटना की सूचना दी।

मृतक की मां ने बताया कि 13 अप्रैल काे गाेलू घर से एक हजार रुपये लेकर कपड़ा खरीदने बाजार गया था। देर रात जब घर वापस नहीं लौटा तो काफी खोज किया। इस दौरान भोला टाकिज चौक के समीप एक माॅल में सीसीटीवी फुटेज में कपड़ा खरीदकर बाहर निकलते नजर आया। इसके बाद कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

3 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

22 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

22 घंटे ago