Bihar

बिहार में गर्मी छुट्टी के दौरान खुले रहेंगे सरकारी स्कूल:9वीं-11वीं के छात्रों के लिए विशेष कक्षा का होगा संचालन, शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मंगलवार को नई एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 अप्रैल से 15 मई के दौरान ग्रीष्मावकाश के समय विद्यालयों का संचालन जारी रहेगा. इस दौरान सामान्य कक्षाओं की छुट्टियां रहेगी लेकिन 9वीं और 11वीं के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों में विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाएगा.

फेल छात्रों के लिए स्पेशल क्लासेज:

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विशेष कक्षाओं का संचालन सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 के बजाय सुबह 8:00 से तो सुबह 10:00 तक किया जाएगा. ऐसे में विद्यालयों में शिक्षकों को सुबह 8:00 बजे तक हर हाल में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी और शिक्षा विभाग को जानकारी देनी होगी. बता दें कि सरकारी विद्यालयों में 15 अप्रैल से 15 मई तक ग्रीष्मावकाश है.

ग्रीष्मावकाश के समय भी स्कूल का संचालन:

शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है कि उनके अधिकार क्षेत्र के सभी माध्यमिक और उच्च विद्यालयों का संचालन ग्रीष्मावकाश के समय जारी रहेगा. जो बच्चे इस बार 9वीं और 11वीं की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए, वह विशेष कक्षा में शामिल होकर विशेष परीक्षा की तैयारी करेंगे. विद्यालयों के प्रधानाध्यापक विशेष कक्षा संचालन के समय नए बच्चों का नामांकन करेंगे और नामांकित बच्चों का विवरण ई-शिक्षा कोष पर एंट्री भी करवाएंगे.

शिक्षा विभाग का निर्देश:

इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि 15 अप्रैल से 15 में के अवधि में हाउसकीपिंग और अन्य साफ सफाई का कार्य भी चलता रहेगा. ICT कक्षाएं भी 8 बजे से 10 बजे तक चलती रहेगी. शिक्षा विभाग ने कहा है कि यह इसलिए भी आवश्यक है कि न सिर्फ कम्प्यूटर शिक्षण हो बल्कि ICT लैब की साफ-सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

“पूर्व में ऐसा अनुभव रहा है कि गर्मी छुट्टी के दौरान कई स्थानों पर कम्प्यूटर चोरी हुए हैं. ऐसे में ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यालय के लिए अन्य बुनियादी सुविधाओं जैसे आधारभूत संरचना, पेयजल आदि को उपलब्ध कराने से संबंधित कार्य भी दिनांक 15 अप्रैल 2024 से 15 मई की अवधि में चलता रहेगा.”- कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 मिनट ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago