सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बिहार के पू्र्व डीजीपी एसके सिंघल से उनके आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पूछताछ की है। एसके सिंघल से ईओयू की विशेष टीम ने करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान ईओयू की टीम ने पेपर लीक मामले से जुड़े कई सवाल पू्र्व डीजीपी से की। एसके सिंघल ने ईओयू के सभी सवालों को जवाब दिया। बता दें कि केंद्रीय चयन पर्षद के तत्कालीन अध्यक्ष एसके सिंघल हैं। बिहार के डीजीपी रहे एसके सिंघल को नीतीश सरकार ने रिटायर होने के बाद केंद्रीय चयन पर्षद का अध्यक्ष बनाया था।
एसके सिंघल का पूरा नाम संजीव कुमार सिंघल है। बिहार के पूर्व डीजीपी हैं। सेवानिवृत एसके सिंघल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। रिटायर होने के बाद नीतीश कुमार की सरकार ने एसके सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद ( सिपाही भर्ती ) का अध्यक्ष बनाया था। सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के बाद जमकर बिहार में बवाल हुआ था। जिसके बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया था।
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…