एनडीए (NDA) की सभा इसलिए भी खास रही कि यहां अर्से बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) मंच पर एकसाथ दिखे। दोनों करीब-करीब एक ही साथ सभा स्थल पर पहुंचे। नीतीश के मंच पर पहुंचते ही चिराग ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। दोनों नेताओं के इस मिलन को जनता की तरफ से खूब सराहना मिली। जिंदाबाद के नारे भी खूब लगाए गए।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर चिराग पासवान (Chirag Paswan) के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी ने चुनाव लड़ा था। उस दौरान चिराग खुद को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का हनुमान बताते रहे थे, लेकिन जदयू से उनकी खटपट चल रही थी। वे नीतीश कुमार के विरुद्ध भी मुखर रहे थे।
लोजपा में टूट के बाद भी यही स्थिति बनी रही। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के दौरान बने नए राजनीतिक समीकरणों ने एकबार फिर से दोनों को एक मंच पर ला दिया। दोनों दलों का यह मिलन भी स्वाभाविक दिख रहा था। राजनीति से जुड़े लोग एनडीए की मजबूती के लिए इसे अच्छा बता रहे हैं। चिराग ने नीतीश का आशीर्वाद लिया तो ऐसा लगा मानो दोनों के बीच के सारे गिले-शिकवे दूर हो गए। फिर चिराग ने अपने संबोधन में नीतीश सरकार की प्रशंसा की। कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बेहतर काम करती रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जननायक कर्पूरी ठाकुर (jannayak karpoori thakur) को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने पर पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को धन्यवाद दिया। मोदी की ओर मुखातिब होकर कहा, हम कई बार बोले हैं और आज भी बोल रहे हैं कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर आपने बहुत अच्छा किया है। हम लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
आपने उसे पूरा कर दिया। कर्पूरी ठाकुर के काम को भुलाया नहीं जा सकता है और ना ही आपको। अपने संबोधन में एकबार फिर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों के लिए वे उधर चले गए थे। अब फिर से एनडीए (NDA) में आ गए है। अब यहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी की खूब प्रशंसा की और इस प्रशंसा से मोदी भी अभिभूत दिखे।
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…