Samastipur

होली मिशन स्कूल में विश्व अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल में बच्चे-बच्चियों के उत्साहपूर्ण सहयोग से विद्यालय के विशाल सभा भवन में विद्यालय के निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षक बादल कुमार, राहुल पाठक और सिसिर बनर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर विश्व अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का आगाज किया गया।

संगीत और नृत्य का मानव जीवन में आवश्यकता और उसके प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में निदेशक धर्मांश रंजन ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगीत एवं नृत्य मानव जीवन में महान भूमिका निभाती है, इससे हमारे जीवन का खालीपन भी समाप्त होता है साथ ही हमारे जीवन को शान्तपूर्ण बनाता है। संगीत को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा यह सुव्यवस्थित ध्वनि जो रस की सृष्टि से उत्पन्न होती है, संगीत कहलाती है। संगीत के मोहन – सुर की मादकता ये जगत के सभी जीव सजीव हो उठते हैं।

कार्यक्रम के समापन भाषण पर प्राचार्य अमृत रंजन ने संगीत पर अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि हमारी अन्तरात्मा की सरस अनुभूति जब ध्वनिमय होती है तो संगीत कला जन्म लेती है। इतिहास के साहित्यिक स्त्रोतों से स्पष्ट पता चलता है। चार वेद, छह वेदांग, एक सौ आठ उपनिषद, अठारह पुराण, रामायण, महाभारत, गुरु ग्रंथ साहिब एवं बौद्ध तथा जैन साहित्य हमारी प्राचीन सभ्यता संस्कृति का आईना है।

श्रमिकों द्वारा गाये जाने वाले श्रम गीत, आदिवासियों के गीत, फसलों की रक्षा करते समय हिल्लोरी गीत, पनघट पर ग्रामीण युवतियों के गीत, ग्वालों के गीत, भगवत भजन आदि संगीत का ऐसा प्रत्यक्ष प्रमाण है कि संगीत और हमारे जीवन का मेल फूल और खुशबू की तरह है, संगीत और खुशबू दोनो दिखाई नहीं देते हैं ऐसे महसूस किया जा सकता है। इससे स्पष्ट है कि संगीत जीवन को आनंदित ही नहीं करती बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से उसे स्फूर्ति प्रदान कर नवजीवन का संदेश वाहक भी है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि जीवन को सार्थक और सफल बनाने के लिए संगीत की किसी न किसी विद्या को अपनाएँ।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

15 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

23 घंटे ago