Bihar

‘दूसरे का घर उजाड़ने वाली मां क्या समझेगी दर्द, चिराग बिना पूंछ के हनुमान’, RJD नेता के फिर बिगड़े बोल

जैसे जैसे चुनाव आगे की ओर बढ़ रहा है, सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। सभी राज्यों के नेता विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में है। चुनाव में बिहार में विवादित बयानबाजी ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। राजद की MLC उर्मिला ठाकुर ने हाजीपुर में विवादित बयान दिया है। उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान और उनकी मां पर व्यक्तिगत टिप्पणी की है।

चिराग पासवान की मां पर विवादित टिप्पणी

राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान की मां को लेकर विवादित टिप्पणी की है, जिसका वीडियो वायरल है। उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान की मां को दूसरों का घर उजाड़ने वाली महिला कह दिया है। उर्मिला ने सीधे चिराग पासवान की मां पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर राजनीतिक गर्मी को बढ़ा दिया है।

चिराग पासवान खुद को ‘हनुमान’ कहते हैं तो इस पर भी उर्मिला ठाकुर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये कैसा हनुमान है, जिसके पूंछ ही नहीं है। चिराग पासवान ने गरीबी देखी ही नहीं है। उनका जहां पालन पोषण हुआ है, वहां गरीबी नहीं थी। चिराग पासवान की मां पर हमला बोलते हुए उर्मिला ठाकुर ने कहा है कि दूसरों का घर उजाड़ने वाली मां दूसरे का दर्द क्या समझेगी?

बता दें कि राजद MLC उर्मिला ठाकुर महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के प्रचार-प्रसार में हाजीपुर पहुंची थीं। जहां उन्होंने विवादित बयान दिया। उर्मिला ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने इनसे घर छीन लिया था, तब ये रो रहे थे। आज उसी की गोद में बैठ गए हैं। ये ED और CBI की डर की वजह से बीजेपी के साथ हैं। राजद MLC ने कहा कि जो डर गया वह मर गया।

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब चिराग पासवान और उनकी मां पर इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी की गई हो। बताया गया कि तेजस्वी यादव के सामने जमुई में चिराग पासवान की मां पर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

9 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

9 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

10 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

10 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

16 घंटे ago