बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 15 अप्रैल से शुरू हो रही है। छात्रों को छुट्टी के दौरान भी कुछ होमवर्क पूरा करना होगा। यह जानकारी बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की छुट्टी के दौरान, प्रारंभिक और उच्च विद्यालयों में विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इन कक्षाओं में, छात्रों को पिछले कक्षाओं के पाठ्यक्रम का पुनरावलोकन करने और आगामी कक्षा के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।
स्कूल में उपस्थित रहेंगे टीचर
केके पाठक का शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक भी स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। वे छात्रों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें उनकी पढ़ाई में मदद करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। माना जा रहा है कि बिहार शिक्षा विभाग का यह पहल उन छात्रों के लिए फायदेमंद होगी जो गर्मी की छुट्टी के दौरान भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। इससे उन्हें पढ़ाई में आगे रहने और अगली कक्षा के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।
आज शनिवार को पढ़ाकर स्कूल हो जायेंगे बंद
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में आज पढ़ाकर गर्मी की छुट्टी हो जायेगी। 14 अप्रैल को रविवार होने के कारण सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं 15 अप्रैल से 15 मई तक सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षकों को स्कूल आना होगा। इस दौरान सभी कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षा चलाएंगे।
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्पेशल क्लास
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दक्ष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके अलावा, 16 मई से हाई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों द्वारा विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…