Bihar

बिहार में कांग्रेस आज घोषित कर सकती है अपने कैंडिडेट, समस्तीपुर से सन्नी हजारी को मिल सकता है टिकट?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 सीटों पर जनता अपना फैसला EVM में कैद कर चुकी है और अब दूसरे चरण के महासंग्राम पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. वहीं तीसरे और चौथे चरण के लिए भी मैदान सजने लगा है. तीसरे और चौथे चरण के लिए नामांकन का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन कांग्रेस अभी तक अपने हिस्से की 6 सीटों पर कैंडिडेट तक घोषित नहीं कर पाई है.

हालांकि, अब कांग्रेस पार्टी इसको लेकर सीरियस हो गई है. इस मुद्दे पर रविवार (21 अप्रैल) को नई दिल्ली में कांग्रेस के सीइसी की बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हुए थे. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में कैंडिडेट के नाम फाइनल कर लिए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से आज (सोमवार, 22 अप्रैल) को इसकी घोषणा कर दी जाएगी. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बिहार की सभी 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. इनमें पटना साहिब से मीरा कुमार के बेटे अंशुल कुमार, समस्तीपुर से महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी, महाराजगंज से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह और मुजफ्फरपुर से अजय निषाद के नाम की चर्चा शामिल है. हालांकि, इस संबंध में जब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव सिंह से बात की गई, तो उन्होंने इन सभी नामों का खंडन किया.

कांग्रेस के संभावित कैंडिडेट की लिस्ट में समस्तीपुर से सन्नी हजारी का नाम चौंकाने वाला है. बता दें कि सन्नी हजारी के पिता महेश्वर हजारी जेडीयू के दिग्गज नेता हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं. वह इस समय बिहार सरकार में मंत्री हैं. बता दें कि एनडीए खेमे से चिराग पासवान ने समस्तीपुर से शांभवी चौधरी को टिकट दे दिया है. शांभवी के पिता अशोक चौधरी भी जेडीयू के दिग्गज नेता हैं और नीतीश सरकार में मंत्री हैं. अब अगर कांग्रेस ने सन्नी हजारी को टिकट दिया है तो इस सीट पर जेडीयू नेताओं के बच्चों में मुकाबला देखने को मिलेगा. वहीं दोनों प्रत्याशियों के पिता के लिए धर्मसंकट खड़ा हो जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल कारखाना गेट के पास सूटकेस में रखे विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के पास कारखाना गेट पर शनिवार को शराब के साथ तीन…

50 मिनट ago

कोचिंग सेंटर पर लोकल थाना रखेगी नजर, इन नियमों का पालन जरूरी; NEET छात्रा मौत के बाद शिकंजा टाइट

पटना में नीट छात्रा की मौत और कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत…

1 घंटा ago

प्रोपर्टी डीलर ने अपनी ह’त्या से पहले मोबाईल में बनाया था वीडियो, लूटकर ले गये शूटर, अब तक मोबाईल भी बरामद नहीं कर सकी पुलिस

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल के पास बीते…

2 घंटे ago

समस्तीपुर एसपी ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, समाधान का दिया निर्देश

ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन का ध्यान रखना हमारी की जिम्मेदारी…

11 घंटे ago

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DM ने दिए सख्त निर्देश, परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 रहेगी लागू

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण…

12 घंटे ago