Bihar

बेटा के कांग्रेस में शामिल होने पर मंत्री पिता बोले- “यह उसका राजनीतिक फैसला, मैं पूरी निष्ठा से JDU और नीतीश कुमार के साथ हूँ”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की मौजूदगी में सन्नी हजारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है. सन्नी हजारी समस्तीपुर में पिछले कई सालों से सक्रिय हैं और पंचायती राज के क्षेत्र में उन्होंने बहुत कुछ किया है. वह खानपुर प्रखंड प्रमुख भी हैं. कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सन्नी हजारी ने कहा कि अगर कांग्रेस हाई कमान उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दे तब वे समस्तीपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे.

शांभवी चौधरी के समस्तीपुर के बाहर का उम्मीदवार होने के बारे में पूछे जाने पर सन्नी हजारी ने कहा कि इसका फैसला जनता करेगी. यह पूछे जाने पर की अपने अपने पिता की विपरीत विचारधारा की पार्टी को ज्वाइन किया है तो इसके लिए क्या उनकी अनुमति ली है? सन्नी हजारी ने कहा कि इसके लिए उन्होंने कोई अनुमति नहीं ली. उन्होंने कई उदाहरण दिए जिसमें पिता अलग पार्टी और पुत्र अलग विचारधारा की पार्टी में रहे हैं.

लोजपा से नहीं मिली टिकट, समस्‍तीपुर से लड़ना चाहते थे चुनाव

सन्नी हजारी के पिता महेश्वर हजारी चाहते थे कि उनके पुत्र को समस्तीपुर से लोजपा से टिकट मिले और इसके लिए बतौर पिता उन्होंने कोशिशें भी की थी. लेकिन आखिरकार मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी ने लोजपा का टिकट हासिल करने में सफलता पाई. इसके बाद से ही सन्‍नी हजारी नाराज चल रहे थे. उनके समर्थकों ने कहा था कि क्षेत्र में सक्रिय रहे सन्‍नी को चुनाव मैदान में डट जाना चाहिए. जनता उन्‍हें भारी मतों से जिताएगी. अब सन्‍नी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है.

मंत्री महेश्‍वर हजारी बोले- वे बड़े हो चुके, अपना फैसला खुद करते हैं

उधर इस मामले में पूछे जाने पर बिहार सरकार के IPRD मंत्री महेश्वर हज़ारी ने कहा कि मेरे पुत्र के राजनीतिक फ़ैसले पर मुझे कुछ नहीं कहना है. मंत्री ने कहा कि वो बड़े हो चुके हैं और अपना फ़ैसला खुद लेना जानते हैं. मैं पूरी निष्ठा से जदयू और नीतीश कुमार के साथ हूँ. मंत्री ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है और मधेपूरा के चुनाव प्रभारी के रूप में उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊँगा.

क्या कुछ कहा सन्नी हजारी ने देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

5 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

6 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

10 घंटे ago