समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दलसिंहसराय थाना से दरोगा राज किशोर राम, संजीव कुमार सिंह ने शुक्रवार को सीआईएसएफ की कम्पनी के साथ मिलकर पुरे शहर में फ्लैग मार्च निकालते हुए जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं इसके अलावे बेगूसराय समस्तीपुर सीमा के एनएच-28 पर शराब, नकदी, फरार अपराधी, आदि के विरुद्ध अभियान चलाया।
इस संबंध में दरोगा राज किशोर राम ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च जो पुरे शहर होते हुए गाँव में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मादक पदार्थ से लेकर नकदी के परिवहन को रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
इससे पुर्व दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक शर्मा ने सीमावर्ती से सटे चेकपोस्ट को निरिक्षण करते हुए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकपोस्ट पर प्रतिदिन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए। जो सुबह से लेकर रात तक होंगी। इस दौरान दलसिंहसराय थाना के ढेपुरा, बसढ़िया, मंसूरचक रोड, मालपुर रोड, और बम्बईया हरलाल में चेक पोस्ट बनाया गया है। ताकि शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके और अपराधियों असामाजिक तत्वों पर नजर रखा जाए।
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…