Bihar

महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, तीन लोकसभा में चुनाव लड़ेगी VIP

महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है, लेकिन काफी समय से वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की बात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से चल रही थी. आज (5 अप्रैल) आरजेडी कार्यालय में मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल हो गए. इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. वहीं, ‘इंडिया’ गठबंधन में आरजेडी ने अपने खाते के 26 सीटों में तीन सीट मुकेश सहनी को दिया है.

मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव एक साथ मंच साझा कर आरजेडी कार्यालय में सम्मेलन किए. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए को उनको हम लोग धूल चटाने का काम करेंगे. बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती हैं, लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है. किसी माई के लाल में दम नहीं है कि हमारे संविधान को खत्म कर सके.

मुकेश सहनी को मिली तीन सीट

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बेहद खुशी है कि मुकेश सहनी हम लोग के साथ आए हैं. हम सभी आरजेडी के परिवार इनका स्वागत करते हैं. लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हम सभी को साथ लेकर के चलने का काम करें और इनको भी सम्मान दें. पहले ही हो चुका है कि 26 सीट राष्ट्रीय जनता दल को मिली है उस 26 सीटों में हम तीन सीट मुकेश सहनी को दे रहे हैं. यह पार्टी का निर्णय हुआ है. राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी निर्णय है. पहला गोपालगंज है, दूसरा झंझारपुर है और तीसरा मोतिहारी है, जो पूर्वी चंपारण का लोकसभा सीट कहा जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

3 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

16 घंटे ago