Bihar

बिहार में चोरों ने चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिस को भी नहीं छोड़ा, चुनाव कराकर वापस लौट रहे ASI की पिस्तौल चोरी

बिहार के किशनगंज में दूसरे चरण में मतदान हुआ था, इसी कड़ी में चुनाव की ड्यूटी से वापस लौट रहे जहानाबाद पुलिस बल के एएसआई का बस से पिस्तौल चोरी हो गई है. जहानाबाद जिला बल में पदस्थापित एएसआई राजीव कुमार सिंह किशनगंज में लोकसभा चुनाव करवाने गए थे. यहां वो मतदान के दौरान पहड़‌कट्टा थाना क्षेत्र के पनासी चौक पर बोर्डर सिलिंग के प्रथम पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक की ड्यूटी पर तैनात थे.

बस से एएसआई का बैग चोरी:

मतदान केन्द्र पर 2 बजे ड्यूटी समाप्त कर एएसआई अपने आवासन स्थल स्कूल आ गए. जिसके बाद वर्दी खोल कर बैग में 9 एमएम पिस्तौल और 35 राउंड गोली और अन्य सामान रख कर करीब 3:30 बजे पहड़कट्टा स्थित नेशनल हाईवे पर किशनगंज जाने वाली बस में चढ़ गए. उन्होंने अपना बैग बस के सीट के नीचे रख दिया. बस जब किशनगंज बस स्टैंड पर करीब 4:15 बजे पहुंची तो देखा बैग सीट के नीचे नहीं है. जिसके बाद एएसआई ने बस के स्टाफ और अन्य सफर कर रहे यात्रियों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया.

एएसआई ने दर्ज कराया मामला:

घटना के बाद एएसआई ने जहानाबाद में अपने वरीय पदाधिकारी को सूचना दी. वहीं अधिकारियों के द्वारा थाना जाकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद एएसआई राजीव कुमार सिंह ने किशनगंज सदर थाना पहुंचकर आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज करवाई. सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए बस स्टैंड और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

44 मिनट ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

3 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

8 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

10 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

11 घंटे ago