Samastipur

चुनाव ड्यूटी में लगे चालकों के नशे की होगी जांच; सोशल मीडिया पर लिखने से पहले दे ध्यान, समस्तीपुर पुलिस रख रही है नजर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में लोक सभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों की समीक्षा सभी निर्वाचन कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी के साथ की गई। इस दौरान उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक कुलदीप शर्मा, दोनो लोक सभा क्षेत्रों के लिए पुलिस प्रेक्षक राहुल देव शर्मा, उजियारपुर लोक सभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक मेघनाथ मधुकर गवित, समस्तीपुर लोक सभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक संतोष कुमार उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी के द्वारा कार्मिक प्रबंधन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग, वाहन प्रबंधन कोषांग, ईवीएम कोषांग, वज्रगृह कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, मीडिया कोषांग, व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग,प्रेक्षक कोषांग, पोस्टल बैलेट कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, सुविधा,समाधान,सुगम एवम कम्युनिकेशन प्लान तथा सी विजील कोषांग,शिकायत एवम अनुश्रवण कोषांग, स्वीप एवम पीडब्ल्यूडी कोषांग, कार्मिक कल्याण कोषांग, सीपीएफ कोषांग, सिंगल विंडो कोषांग की विस्तृत सामीक्षा की गई एवम आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा बताया गया की वाहन कोषांग में वाहन चालकों के नशे की जांच के लिए ब्रेथ एनलाइजर लगाई जाएगी। पुलिस प्रेक्षक के द्वारा पुलिस को चौकन्ना रहने एवम तुरंत रिस्पॉन्ड करने का निर्देश दिया गया। सोशल मीडिया पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। लिकर सीजर पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। वेब कास्टिंग के लिए सेट अप की तैयारी मतदान से दो दिन पूर्व करने का निर्देश दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

27 मिनट ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

8 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 घंटे ago