Bihar

अब CBSE स्कूलों में बच्चों को लंच ब्रेक अलावा स्नैक्स ब्रेक भी मिलेगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

स्कूलों में अब केवल लंच ब्रेक ही नहीं, स्नैक्स ब्रेक भी बच्चों को मिलेगा। सीबीएसई स्कूलों में कक्षा 3 और 6 के लिए ब्रिज कोर्स जारी कर दिया गया है। ब्रिज कोर्स में खास यह है कि 45 मिनट के लंच ब्रेक के अलावा दो से तीन पीरियड के बाद 15 मिनट का स्नैक्स ब्रेक भी मिलेगा। तीसरी और छठी कक्षा में एनसीईआरटी ने इस सत्र से नई किताबों और नए सिलेबस की शुरूआत की है। नए पाठ्यक्रम को बच्चों को कैसे पढ़ाया जाएगा, इसे लेकर हर विषय के लिए घंटे और पीरियड तय किए गए हैं। शनिवार को दोनों कक्षाओं में किताबी पढ़ाई नहीं होगी, बल्कि एक्टिविटी कराई जाएगी।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि नए बदलाव में किस तरह बच्चों को पढ़ाया जाना है, इसे लेकर ब्रिज कोर्स तैयार किया गया है। साइंस, सोशल साइंस की साल में 240 और आर्ट व फिजिकल एडुकेशन की 150 कक्षाएं चलेंगी। अब तक इन कक्षाओं के लिए आर्ट और फिजिकल एजुकेशन की कक्षाएं निर्धारित नहीं होती थीं।

मिलेंगी नई पुस्तकें और दिखेगा बदलाव :

हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, व्यावसायिक शिक्षा, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण विषयों की नई पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी। इसी के अनुसार ब्रिज कोर्स बनाया गया है। एनसीएफ-एसई 2023 पर आधारित नए पाठ्यक्रम व पाठ्यपुस्तकों में शामिल सामग्री और शिक्षाशास्त्र से शिक्षकों को कई तरह के बदलावों से परिचित होना होगा। इसमें सामग्री से दक्षताओं की ओर बदलाव, पाठ्यपुस्तकों में अध्याय-केंद्रित दृष्टिकोण से पाठ्यचर्या-केंद्रित दृष्टिकोण में बदलाव, चयनित क्षमताओं के मूल्यांकन से समग्र मूल्यांकन की ओर बदलाव, नियमित शिक्षक-निर्देशित गतिविधियों से मनोरंजन-आधारित, खेल-आधारित, खोज-आधारित गतिविधियों में बदलाव होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

3 घंटे ago