Bihar

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराए जाने को लेकर चुनाव आयोग काफी गंभीर नजर आ रहा है. चुनावों में किसी तरह से धांधली ना हो, इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से लगातार बड़े से छोटे स्तर तक के पदाधिकारीयों और अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. इलेक्शन कमीशन के निर्देश पर बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें सचिव पद के भी तीन अधिकारी शामिल हैं. शनिवार (13 अप्रैल) को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव दयानिधान पांडेय को लघु संसाधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं गन्ना उद्योग विभाग के ईख आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह को राजस्व पर्षद के सचिव के तौर पर ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा लघु जल संसाधन विभाग के सचिव आशिमा जैन को तबादला कर नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है. अब गन्ना उद्योग विभाग के ईख आयुक्त की जिम्मेदारी अनिल झा को सौंपी गई है. वह अभी तक राजस्व पर्षद के सचिव थे. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को नगर विकास विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना 18 मार्च को चुनाव आयोग ने किया था. बिहार की कुल 40 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान संपन्न कराया जाएगा. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है.

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से बिहार में लगातार सभी विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग का दौर जारी है. इससे पहले पुलिस विभाग में बड़े स्तर तक तबादला देखने को मिले थे. अब सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से पहले भी कई आईएएस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है. पहले चरण के मतदान से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

9 मिनट ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

30 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

46 मिनट ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

59 मिनट ago