Bihar

अवध-असम एक्सप्रेस में 52.48 लाख कैश के साथ पकड़ाया शख्स: समस्तीपुर के एक लोकसभा प्रत्याशी को डिलीवर करने की आशंका, कटिहार में रेल पुलिस ने पकड़ा

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से 52 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम चुनाव में समस्तीपुर से किसी प्रत्याशी पर खर्च करने के लिए ले जाई जा रही थी। चुनाव को लेकर कटिहार में रोजाना ट्रेनों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रेल पुलिस के द्वारा अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में जांच अभियान चलाया गया। जहां कोच नंबर A2 के 44 नंबर सीट पर सफर कर रहे एक व्यक्ति को 52 लाख 48 हजार रुपए के साथ रेल पुलिस ने पकड़ा। उक्त बातों की जानकारी रेल थाना में शनिवार को रेलवे एसपी डॉ संजय भारती ने प्रेस वार्ता कर दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मधुबनी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। पैसों के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह ठेकेदार का काम करता है और इन पैसों को लेकर वह दिल्ली जा रहा था। दरभंगा में एक दिन रुक कर उसके दिल्ली जाने का कार्यक्रम था।

पुलिस सूत्रों की मानें तो यह पैसे किसी प्रत्याशी के चुनाव में खर्च होने वाले थे। पकड़े गए व्यक्ति के मोबाइल व्हाट्सएप चैट पर यह रकम समस्तीपुर में किसी प्रत्याशी को देने की बात सामने आई है। हालांकि पकड़े गए व्यक्ति ने इन पैसों का चुनाव से कोई संबंध नहीं है ऐसा बताया है।

फिलहाल रेल पुलिस के द्वारा इसकी जानकारी इनकम टैक्स के अधिकारियों को दी गई। जहां सूचना मिलते ही इनकम टैक्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे वही जप्त किए गए पैसों के बारे में रेल पुलिस और इनकम टैक्स जांच कर रही है। समस्तीपुर में किस प्रत्याशी को देना था, यह अभी सामने नहीं आया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

1 घंटा ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

2 घंटे ago

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

11 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

11 घंटे ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

13 घंटे ago