Bihar

समस्तीपुर में सनकी पति की खौफनाक करतूत, पत्नी की हत्याकर खुद भी पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक सनकी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपने शरीर मे आग लगा ली। घटना चकमेहसी थाना अंतर्गत सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-12 सैदपुर मेला गेट के निकट की है। युवक को गंभीर हालत में पूसा अनुमंडल अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चकमेहसी थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। फिलहाल पति और पत्नी के बीच विवाद के कारण की जानकारी नही मिल सकी है।

स्थानीय लोगों के बीच पारिवारिक कलह की चर्चा है। मृतका की सैदपुर मीना देवी (40) के रूप में पहचान हुई है। वहीं उसका पति देवेन्द्र साह झुलस जाने से गंभीर रूप से जख्मी है। बताया गया है कि देवेन्द्र ने रात में ही किसी ठोस चीज से पत्नी के सिर पर वार कर मौत की नींद सुलायी, लेकिन इसकी जानकारी लोगों को सुबह उस समय हुई जब देवेन्द्र ने अपने शरीर मे आग लगायी।

बताया गया है कि देवेन्द्र ठेला पर चाय नास्ता की दुकान करता था जबकि पत्नी घर पर ही किराना की छोटी दुकान संभालती थी। बीती रात पति व पत्नी ने साथ खाना खाने के बाद सोने गए। दूसरे कमरे में बच्चे सो रहे थे। रात में पति और पत्नी के बीच कब विवाद हुआ और कब देवेन्द्र में पत्नी के सिर पर वार कर हत्या की किसी को पता नहीं चला। सुबह वह अपने ठेला पर दुकान करने भी गया। जहां उसके कपड़े पर खून देख लोगों ने पूछा तो किसी को कुछ बताए बगैर घर चला आया और शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली।

हल्ला होने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई। उसी दौरान खोज करने पर लोगों ने बिस्तर पर पत्नी को मृत अवस्था मे पाया। मृतका को एक पुत्र व एक बेटी है। बेटी छह साल पूर्व में ही शादी कर ससुराल जा चुकी वही पुत्र सुबह ट्यूशन पढ़ने गया था। आग बुझाने के बाद लोगों ने देवेन्द्र को इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देख डीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

5 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago