Bihar

बिहार में राजगीर व भागलपुर में बनेगा एयरपोर्ट, कैबिनेट ने लगायी 108 एजेंडों पर मुहर

बिहार के मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है. कैबिनेट की बैठक में कुल 108 एजेंडों पर मुहर लगी है. लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक अहम रही.

कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार के कर्मचारियों और सरकारी पेंशन भोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देते हुए 4 फीसदी डीए में इजाफा किए जाने का फैसला लिया गया. बिहार में साढ़े तीन लाख सरकारी सेवक और इतने ही पेंशनधारी है. इस बढ़ोतरी के साथ ही डीए 46 से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है.

राजगीर और भागलपुर को मिला एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा. कैबिनेट की बैठक में राजगीर में एयरपोर्ट बनाए जाने पर मुहर लगी है. साथ ही भागलपुर एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार होगा. राज्य सरकार इसे फिर से बनाएगी. इसके साथ ही पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को बीसीसीआई को दीर्घकालीन समय के लिए लीज पर दिया जाएगा. बिहार के मुख्य शहर के पास राज्य टाउनशिप बनाया जाएगा.

वित्तीय वर्ष की अंतिम कैबिनेट

इस वित्तीय वर्ष में नीतीश कैबिनेट की यह अंतिम बैठक है. 31 मार्च तो वित्तीय वर्ष 2024-25 खत्म हो रहा है. कल लोकसभा चुनाव तिथि का ऐलान हो सकता है, जिसके बाद देश में आदर्श अचार संहिता लागू हो जाएगी. इससे पहले फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में कैबिनेट की बैठक हुई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago