Bihar

मोइनुल हक़ स्टेडियम के कायाकल्प की तैयारी, पुनर्निर्माण के लिये BCCI को लीज पर दे रही है बिहार सरकार

बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आई है. अब राजधानी पटना के सबसे बड़े और पुराने स्टेडियम मोईनुल हक स्टेडियम में आईपीएल, वनडे सहित सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे. इस स्टेडियम को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी वाला बनाया जायेगा. यह निर्माण कोई और नहीं बल्कि बीसीसीआई की तरफ से किया जायेगा.

जी हां, मोइनुल हक स्टेडियम को बिहार सरकार ने बीसीसीआई को देने का फैसला किया है. इसको लेकर कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. अब बीसीसीआई अपनी जरूरतों के हिसाब से मोइनुल हक स्टेडियम का पुनर्निर्माण करेगी.

बीसीए ने किया सरकार का धन्यवाद

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन यानी बीसीए के सीईओ मनीष राज ने इस फैसले के लिए बिहार सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब बीसीसीआई इस स्टेडियम का पुनर्निर्माण करेगी और इसको इंटरनेशनल मानक वाली स्टेडियम बनाएगी. बिहार क्रिकेट के साथ फैंस के लिए स्वर्णिम युग आने वाला है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी बिहार सरकार को यह प्रस्ताव दिया गया था. साथ ही स्टेडियम का निर्माण किस मानक पर करना है यह भी बताया था. हालांकि अब सरकार ने इस स्टेडियम को हमारे जिम्मे देकर बेहद सराहनीय काम किया है. अब इस स्टेडियम को तोड़कर नए सिरे से निर्माण कराया जायेगा.

कैबिनेट से मिली मंजूरी

बिहार सरकार की कैबिनेट मीटिंग में राजधानी के राजेन्द्र नगर स्थित मोईनुल हक स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को दीर्घकालीन लीज पर सौंपने के लिए मंजूरी मिली है. इसके बाद बीसीए, खिलाडियों और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. आपको बता दें कि इस साल स्टेडियम में रणजी के कई मुकाबले खेले गए.

मुंबई के खिलाफ जब पहला मुकाबला खेला गया था तब जर्जर स्टेडियम की खबर मीडिया में प्रकाशित होने के बाद पूरे देश में इसकी चर्चा शुरू हो गई थी. तत्कालीन भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही थी. इसके बाद तत्कालीन पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे थे. इसके बाद आज कैबिनेट से मंजूरी मिली है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

24 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

33 मिनट ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

50 मिनट ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

13 घंटे ago