Bihar

पूर्णिया सीट को लेकर मचे घमासान के बीच पप्पू यादव ने कह दी बड़ी बात, लालू का भी लिया नाम…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण का मतदान 19 को होने जा रहा है। इस बीच नेताओं का पाला बदलने का खेल भी जारी है। जेडीयू विधायक बीमा भारती अब आरजेडी में चली गईं हैं। वहीं पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में करा दिया है। दोनों ही नेता पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनावी अखाड़े में उतरना चाहते हैं। इस बीच पप्पू यादव की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है।

पप्पू यादव ने रविवार को कहा कि मैं एक परिवार के विश्वास, आशीर्वाद और एक पार्टी की विचारधारा से जुड़ गया हूं। ये सारी जिम्मेदारियां अब उस पार्टी के नेतृत्व की है। मैं कोसी में काम कर रहा हूं। पिछले 2 वर्षों से सीमांचल और 5 वर्षों से पूरे बिहार में काम कर रहा हूं। लालू यादव चाहते थे कि मैं मधेपुरा से चुनाव लड़ूं लेकिन मैंने इसे ठुकरा दिया। मैंने उनसे कहा कि मैं पूर्णिया नहीं छोड़ सकता।

पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव चाहते थे कि मैं आरजेडी में शामिल हो जाऊं, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुझ पर विश्वास दिखाया है। भरोसा मेरे लिए काफी था। मैं कांग्रेस में शामिल हो गया। इस पर ट्वीट भी किया है कि ‘मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे’ इसलिए, नेतृत्व मुझे जो भी जिम्मेदारी देगा, मैं उसे निभाऊंगा। मेरे लिए विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है, पद नहीं अगर मुझे चुनाव लड़ना हुआ तो मैं पूर्णिया से चुनाव लड़ूंगा और कहीं से नहीं।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार की जेडीयू को झटका देते हुए विधायक बीमा भारती ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी और आरेडी में शामिल हो गईं, जिससे उन्हें लोकसभा टिकट मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि इससे उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिसने हाल में पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव को पार्टी में शामिल किया है जो उसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 मिनट ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

30 मिनट ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

58 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

3 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago