Bihar

बिहार: युवक का प्राइवेट पार्ट काटने के मामले प्रेमिका पकड़ाई; घर पर कोई नहीं कह मिलने बुलाया था, दो भाई को भी पुलिस ने पकड़ा

बिहार में रात के अंधेरे में आशिक को अपनी माशूका से मिलना खासा महंगा पड़ गया. मामला बक्सर जिला का है जहां के डुमरा थाना क्षेत्र के चतुरशाल गंज में प्रेमिका से मिलने गए युवक को प्रेमिका के घरवालों ने पकड़ लिया और उसके साथ ने केवल मारपीट की बल्कि हैवानियत भी दिखाई और तेज धारदार हथियार से युवक के गुप्तांग को काट दिया. इस घटना के बाद युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों के द्वारा उसे इलाज किया जा रहा है. पीड़ित युवक का नाम अनिल गोंड है जो डुमरांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है. गंभीर रूप से जख्मी अनिल के चाचा गुड्डू गोड ने बताया कि लड़की के बुलाने पर उसके घर डुमरांव के चतुरशाल गंज गया हुआ था,जहां लड़की के परिजनो ने उसकी ऐसी हालत की. युवती के आरोपी परिजनों ने युवक को मरा समझकर सड़क के किनारे फेंक दिया.

इस घटना के बाद बक्सर एसपी मनीष कुमार ने मामले की जांच को लेकर एक स्पेशल टीम बनाई है. इस स्पेशल टीम की नेतृत्व बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल की डीएसपी अनीशा राणा कर रही हैं. डुमरांव थाने की पुलिस ने जख्मी युवक का बयान दर्ज कर लिया है.

वहीं इस मामले में परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. युवक का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि धारदार हथियार से गुप्तांग को काटा गया है जिससे युवक के गुप्तांग की नसें डैमेज हो गई हैं. बेहतर इलाज किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

5 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

6 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

8 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

13 घंटे ago