Bihar

आज राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी आएंगे पटना, जनविश्वास रैली में लालू-अखिलेश समेत ये नेता भरेंगे हुंकार..

पटना के गांधी मैदान में आज महागठबंधन की जनविश्वास रैली आयोजित है. आज रविवार को होने वाली इस रैली से महागठबंधन अपनी ताकत दिखाएगी और एकजुटता का परिचय देगी. पीएम मोदी के बिहार दौरे के ठीक अगले दिन यह रैली विपक्ष के द्वारा आयोजित की जा रही है. इस रैली में लालू यादव व तेजस्वी यादव के अलावा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे. महागठबंधन के सभी दल इस रैली में शामिल हो रहे हैं. कांग्रेस, राजद, सीपीआइ(माले), सीपीआइ एवं सीपीआइ (एम) के नेता इस रैली का हिस्सा बनेंगे.

रैली को लेकर राजद का दावा

महागठबंधन की रैली को लेकर राजद समेत अन्य दलें अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है. विपक्षी दलों का दावा है कि इस रैली में बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ेगी. रविवार को राजद सांसद मनोज झा ने भी प्रेस कांफ्रेंस करके रैली के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह रैली राजनीति की नयी इबारत लिखेगी. दिल्ली और पटना की सत्ता को संदेश दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक यह रैली चलेगी.

लालू-तेजस्वी ने तैयारियों का जायजा लिया..

महागठबंधन की रविवार को होने वाली महारैली से पहले शनिवार की शाम को राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने राजद कार्यालय पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया. वही तेजस्वी यादव ने गांधी मैदान पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. राजद का दावा है कि इस रैली में करीब 10 लाख लोग शामिल होंगे. शनिवार की शाम से ही वामदलों के नेता और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था.

राहुल गांधी, खरगे समेत ये नेता आएंगे..

गौरतलब है कि महागठबंधन की इस जनविश्वास रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, वामदल के नेता दीपंकर भट्टाचार्य, डी राजा, सीताराम येचुरी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, झारखंड के सीएम और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव , राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत विपक्ष के अन्य नेता संबोधित करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

43 मिनट ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

11 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

11 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

12 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

16 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

17 घंटे ago