पूर्वी चंपारण जिला के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृत की शिनाख्त नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार के रुप में हुई है। मृत शिक्षक के जेब की पॉकेट से पुलिस से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में अजक कुमार ने ने पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, वार्ड सदस्य के पति और विद्यालय के अध्यक्ष के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरी घटना की जांच में भी पुलिस जुट गई है।
बताया गया है कि तुरकौलिया थाना क्षेत्र के नागर टोला वार्ड नंबर के रहने वाले अजय कुमार नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पिपरिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। सोमवार की शाम परिजनों ने अजय कुमार की खोजबीन शुरु की। काफी खोजबीन के बाद अजय कुमार का शव घर के बगल के बगीचा में मिला। शव को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बगीच में पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा। शव की तलाशी लेने पर पुलिस को मृतक के पॉकेट से सुसाइड नोट बरामद हुआ।
मृत शिक्षक के चचेरे भाई रौशन कुमार ने बताया है कि सोमवार की शाम खाना खाने के लिए जब अजय को ढूंढा जा रहा था, तो घर से पांच सौ मीटर दूर आम के बगीचा में एक पेड़ से प्लास्टिक के रस्सी के फंदा से लटका हुआ शव मिला। जिसके बाद शोर होने पर गांव के लोग वहां जमा हुए। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आई और शव की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मृत शिक्षक ने थानाध्यक्ष के नाम से लिखे अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अजय कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक एनपीएस पिपरिया नागर टोला में कार्यरत हूं। वार्ड सदस्य सोनी कुमारी सह विद्यालय अध्यक्ष उसके पति अजय कुमार एवं मुखिया विनय कुमार के द्वारा मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है। चूंकि विद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि प्राप्त है। इस राशि में से दस लाख रुपए की मांग की जा रही है।
सुसाइड नोट में आगे लिखा गया है कि मेरे द्वारा बताया जा रहा है कि जमीन का एनओसी प्राप्त नहीं है, लेकिन इन लोगों द्वारा विद्यालय गलत जगह पर बनाने के लिए परेशान किया जा रहा है। मेरे विद्यालय की जांच कर मुख्य सचिव को भेजने की धमकी दी जा रही है। वार्ड सदस्य एवं मुखिया विनय कुमार द्वारा जांच किया गया है। अतः मैं अजय कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक एनपीएस पिपरिया नागर बोला आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे आत्महत्या के जिम्मेवार ये तीनों हैं।
इस संबंध में सदर एसएसपी शिखर चौधरी ने बताया है कि एक शिक्षक का फंदा से लटका हुआ शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के अधार पर घटना की जांच भी की जा रही है। सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…