Bihar

पिता बेचते हैं सब्जी, बेटा बना टॉपर; बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में दो सगे भाइयों ने लहराया परचम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा का आज रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड परीक्षा में इस बार भी गोपालगंज के छात्रों का दबदबा रहा. सब्जी बेचने वाले का बेटा प्रिंस कुमार बिहार टॉपर बना है. गोपालगंज के बरौली हाइस्कूल के छात्र और नवादा गांव निवासी प्रिंस कुमार ने साइंस स्ट्रीम में पूरे बिहार में तीसरा रैंक हासिल किया है. प्रिंस कुमार को 477 अंक यानी 95.40 प्रतिशत अंक हासिल किया है. प्रिंस के भाई लव कुमार ने भी बोर्ड परीक्षा में 450 अंक साइंस स्ट्रीम में हासिल की है. दोनों की सफलता से परिवार और इलाके के लोगों में खुशी की लहर है.

नवादा बाजार में सब्जी बेचते हैं पिता

टॉपर छात्र के पिता बाला साह नवादा बाजार में टोकरी में सब्जी बेचते हैं. माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं. दोनों के बेटे प्रिंस कुमार व बड़ा बेटा लव कुमार ने बोर्ड परीक्षा में कीर्तिमान स्थापित किया है. प्रिंस और लव कुमार दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय के गुरुजनों को दी है.

सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगे दोनों भाई

प्रिंस कुमार और उसके बड़े भाइ लव कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अच्छे विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करेंगे, उसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर एक सफल अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का लक्ष्य है.

बिहार बोर्ड ने बनाया रिकॉर्ड

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 01 से 12 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी. बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस साल भी न सिर्फ सबसे पहले 12वीं की परीक्षा आयोजित करने का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम पर रखा है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 23 मार्च, 2024 को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित कर दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

14 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

14 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

18 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

21 घंटे ago