बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कुछ देर में बीएसईबी कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट्स Results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से अपने रिजल्ट देख सकते हैं। इसी के साथ रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इस साल 87.21% छात्र पास हुए हैं। जिसमें साइंस में 87.7%, कॉमर्स में 94.88% और आर्ट्स में 86.15% छात्र पास हुए हैं। पिछले साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 21 मार्च, 2023 को घोषित किए गए थे। जिसमें तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) का पास प्रतिशत 83.70 % था।
बता दें, इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 96.4% अंक साथ तुषार कुमार ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में शेखपुरा की रहने वाली प्रिया कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं साइंस स्ट्रीम में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है।
आपको बता दें, इस साल टॉप 5 की लिस्ट में साइंस स्ट्रीम में 11 छात्र, आर्ट्स स्ट्रीम में 5 छात्र और कॉमर्स स्ट्रीम में 8 छात्रों ने जगह बनाई हैं। ऐसे में इस साल तीनों स्टीम में कुल 24 छात्रों टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है।
ये हैं साइंस स्ट्रीम के टॉप- 10 टॉपर्स के नाम
इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षा में आर्ट्स स्ट्री में 87% छात्रों ने सफलता हासिल की है। जिसमें जीएम उच्च विद्यालय सीवान के मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक यानी 96.2% के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।
देखें टॉपर्स के नाम और उनके अंक
1. मृत्युंजय कुमार 481
2. सिमरन गुप्ता 477
3. वरुण कुमार 477
4. प्रिंस कुमार 476
5. आकृति कुमारी 475
6. राजा कुमार 475
7. साना कुमारी 475
8. प्रज्ञा कुमारी 475
9. अनुष्का गुप्ता 474
10. अंकिता कुमारी 474
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…